एक्सप्लोरर

Pakistan में मिसाइल गिरने पर Imran Khan की गीदड़ भभकी, कहा- भारत को जवाब दे सकते थे, लेकिन संयम बरता

Imran Khan on Indian Missile Incident: भारत ने कहा कि नियमित रखरखाव अभियान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल का प्रक्षेपण गलती से हो गया. भारत ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है.

Imran Khan on Indian Missile Incident: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने गलती से फायर हुई मिसाइल को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दी है. पीएम इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल के गिरने पर भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन इसने संयम दिखाया. 9 मार्च को एक हथियार रहित भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में चली गई थी.

कई एयरलाइनों के लिए पैदा हो गया था बड़ा खतरा 

इस मिसाइल के लाहौर से 275 किलोमीटर दूर मियां चन्नू के पास एक कोल्ड स्टोर पर गिरने से पहले कई एयरलाइनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था. हालांकि इस मिसाइल के गिरने से पाकिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में पीएम इमरान ने कहा, ‘‘हम भारतीय मिसाइल के मियां चन्नू में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम दिखाया.’’

विपक्ष की ओर से संयुक्त रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश किये जाने के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान दोपहर को पंजाब के हफीजाबाद में रविवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इमरान ने देश की रक्षा तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘हमें अपनी सेना और देश को मजबूत बनाना है.’’इससे पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुर्घटनावश एक मिसाइल दागने के भारत के सरल स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है और उसने संयुक्त जांच की मांग की थी.

पाकिस्तान ने संयुक्त जांच का प्रस्ताव दिया

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि पाकिस्तान ने नई दिल्ली को तथ्यों को स्थापित करने के लिए इस घटना की संयुक्त जांच का प्रस्ताव दिया है, क्योंकि मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी थी. एफओ ने कहा कि भारत मिसाइल के दुर्घटनावश प्रक्षेपण की तुरंत जानकारी देने में नाकाम रहा. एफओ ने मिसाइल और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ भारत के सुरक्षा उपायों को लेकर भी सवाल उठाये. भारत ने दावा किया कि नियमित रखरखाव अभियान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल का प्रक्षेपण गलती से हो गया. भारत ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में बढ़ते सियासी पारे के बीच इमरान खान की हालत पतली, दूध 150 रु लीटर और चीनी 100 रु किलो बिक रही

Russia Ukraine War: अमेरिकी सैन्य अधिकारी का दावा, यूक्रेन से युद्ध में रूस ने चीन से मांगी सैन्य और ड्रोन मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget