एक्सप्लोरर

निर्मला सीतारमण का बयान- कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे कम किया जाएगा

वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस साल के बजट का मुख्य विषय रहन-सहन को आसान बनाना है और इसी विचार को ध्यान में रखते हुए हर नीति और योजना तैयार की गयी है.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 400 करोड़ रुपये से अधिक सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर धीरे-धीरे घटाकर 25 प्रतिशत की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को सरकार हर प्रकार की मदद देगी. सीतारमण ने पिछले महीने 2019-20 के अपने पहले बजट में 400 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया था.

इससे पहले, पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 250 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के कारपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत किया था.

वित्त मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि इस साल के बजट का मुख्य विषय रहन-सहन को आसान बनाना है और इसी विचार को ध्यान में रखते हुए हर नीति और योजना तैयार की गयी है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि भारतीय उद्यमी संपत्ति, सृजित और रोजगार पैदा करने वाले हैं. हमें उन पर गर्व है और हम उनकी मदद करते रहेंगे. सरकार का हर प्रयास उन्हें प्रोत्साहन, उन्हें समझने और उसके काम को आसान बनाने के लिये होगा.’’

वित्त मंत्री ने कहा कि इसी भावना के साथ कई योजनाओं की घोषणा की गयी है और यही कारण है कि कंपनी कर को नीचे लाया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘केवल 0.7 प्रतिशत बचे हुए हैं. उम्मीद है कि इनके लिये भी धीरे-धीरे हम कंपनी कर को 25 प्रतिशत के स्तर पर लाने में सक्षम होंगे।’’

हालांकि, उन्होंने कटौती की समयसीमा के बारे में कुछ नहीं कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजित करने वाले उद्यमियों को हर प्रकार की मदद दी जाएगी.

मोदी ने 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम संबोधन में संपत्ति सृजन करने वालों की सराहना की और कहा कि उन्हें संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. कर प्रशासन के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि कर प्रशासक सुविधा प्रदाता होंगे और जो लोग कर देते हैं, उनके साथ सोच-समझकर व्यवहार किया जाएगा.

दिल्लीः मंडी हाउस में सॉलिसिटर जनरल की पत्नी से झपटमारों ने छीना फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें 5 राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, एक फेज में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, जानें पूरा शेड्यूल
कांशीराम के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की भारत रत्न की मांग, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा लेटर
कांशीराम के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की भारत रत्न की मांग, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा लेटर

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget