एक्सप्लोरर

भारत बना सबसे तेज कोरोना टीकाकरण वाला देश, जानिए 10 करोड़ डोज लगाने में किन देशों ने कितना समय लिया

भारत दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है. टीकाकरण मामले में भारत टॉप पर बना हुआ है. देश में रोजाना टीके की औसतन 38 लाख खुराक दी जा रही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन टीकाकरण के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है. भारत ने पड़ोसी मुल्‍क चीन को भी पीछ़े छोड़ दिया है, जहां से कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. इसके अलावा टीकाकरण की रेस में ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश भी भारत से पीछे हैं.

भारत में अबतक 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. भारत के अलावा दुनिया में अमेरिका और चीन दो देश ही ऐसे हैं जहां अबतक कुल 10 करोड़ खुराक दी गई है. लेकिन खास बात ये है कि अपने देश में ये मुकाम सिर्फ 85 दिनों में हासिल किया गया. जबकि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे और चीन को इस काम में 102 दिन लग गए. 

इस तरह भारत दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है. देश में 10 अप्रैल तक कुल 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 डोज दी गई. पिछले 24 घंटे में 35 लाख 19 हजार 987 डोज दिए गए. 

अमेरिका-चीन ने 85 दिनों में कितने टीके लगाए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अमेरिका ने 85 दिन में 9 करोड़ 20 लाख से ज्यादा टीके लगाए जबकि चीन और ब्रिटेन ने इसी समय में क्रमश: 6 करोड़ 10 लाख से ज्यादा और 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा टीके लगाए.

अपने देश में अब तक किए गए टीकाकरण का 60.62 फीसदी आठ राज्यों में हुआ है जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं. देशभर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी. सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई. इसके बाद एक मार्च से शुरू हुए अगले चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 साल से अधिक आयु के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया गया जोकि पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं. अब देश में एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को टीके की खुराक दी जा रही है.

ये भी पढ़ें-
देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

कोरोना का पहला टीका लगवाने के बाद पलाश सेन हुए कोविड पॉजिटिव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget