एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, XBB.1.16 वैरिएंट ने बढ़ाई और टेंशन

Coronavirus News: दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं.

Covid 19 Case In India: देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है. 

गुरुवार (6 अप्रैल) को दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में नए केस सामने आए. इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.16 ने टेंशन और बढ़ा दी है.

भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी)  के मुताबिक, अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 फीसदी इसी वैरिएंट के हैं.

गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक जुटाए गए नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमिक्रोन सब वैरिएंट रहा. बुलेटिन ने कहा गया है कि भारत में ओमिक्रोन और इसके सब वैरिएंट का प्रसार जारी है.

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 803 नए केस सामने आए. जबकि कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है. राज्य में 687 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 3,987 हो गई है. राज्य में रिकवरी दर 18.13 प्रतिशत है. 

दिल्ली और मुंबई में कितने केस?

महाराष्ट्र में मिले नए मामलों में सबसे ज्यादा 126 केस मुंबई में दर्ज हुए. जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 1268 हो गई. मुंबई में आज कोरोना के कारण एक मरीज की मृत्यु भी हुई. मुंबई के अस्पतालों में कुल 100 संक्रमित मरीज भर्ती हैं जिनमें से 20 ऑक्सीजन पर हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 606 नए केस मिले हैं. जबकि 340 ठीक हुए और एक मौत (मृत्यु का प्राथमिक कारण कोविड नहीं है) दर्ज की गई. राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 2060 हो गई है.

राजस्थान में कहां मिले सबसे ज्यादा नए मामले

राजस्थान में बीते 24 घंटों में 100 नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 294 हो गई है. राज्य में कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हुई है. वहीं 37 मरीज ठीक हुए हैं. राजस्थान में सबसे ज्यादा 21 नए केस जयपुर में मिले हैं. इसके बाद राजसमंद शहर में 13 मामले मिले हैं. राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी के मद्देनजर खांसी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों के दिखाई देने पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. 

हिमाचल प्रदेश में मिले 300 से ज्यादा केस

हिमाचल प्रदेश में भी गुरुवार को बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 367 नए केस मिले और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मौत की सूचना शिमला से मिली. राज्य में अब तक कोविड-19 के कारण 4,197 लोगों की मौत हो चुकी है और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,933 हो गई है. कोविड-19 के मामलों में हालिया उछाल से चिंतित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है. 

जानिए अन्य राज्यों का हाल

झारखंड में गुरुवार को 12 नए कोरोना केस मिले हैं जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 51 हो गई. लोहरदगा में सबसे अधिक पांच मामले दर्ज किए गए, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन मामले दर्ज किए गए. राज्य के 24 जिलों में से सात में सक्रिय मामले हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 5,332 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 1,177 नमूनों का परीक्षण किया गया.

हरियाणा में कोविड-19 के 318 नए मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई. वहीं पंजाब में 111 नए मामले आए हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कोविड की स्थिति नियंत्रण में है. जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. जम्मू-कश्मीर में अब 249 सक्रिय मामले हैं. 

सिक्किम ने पिछले 24 घंटों में 23 नए कोविड​​-19 मामलों की सूचना दी है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में गुरुवार को कहा गया कि राज्य में अब 42 सक्रिय कोविड-19 के मामले हैं, जबकि 43,064 लोग वायरस से उबर चुके हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 500 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- 

Coronavirus Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र अलर्ट, मनसुख मांडविया कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget