एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 20 हजार 799 नए केस दर्ज, 12 हजार सिर्फ केरल से

India Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 799 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 180 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

India Coronavirus Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 799 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 180 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 48 हजार 997 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 26 हजार 718 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 64 हजार 458 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 10 हजार 348 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 997 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं.

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख 46 हजार 176 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 90 करोड़ 79 लाख 32 हजार 861 हो गया है. 

केरल में 12297 नए मामले दर्ज, 74 मरीजों की मौत

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 297 नए मामले सामने आए है. वहीं, 74 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 25 हजार 377 लोग मर चुके हैं. यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,20,233 हो गई हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 1,37,043 है.

केरल में आज से फिर खुलेंगे कॉलेज

कोरोना के कारण डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद केरल में कॉलेज और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान सोमवार से शर्तों का पालन करते हुए फिर से खुलेंगे. पिछले दिनों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि संस्थानों को इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी कि अंतिम वर्ष के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को टीके की कम से कम पहली खुराक मिल गई हो.

यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget