एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में कमी, आज आए 13,336 नए केस, 273 लोगों ने तोड़ा दम | इन पाबंदियों के साथ फिर बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली में फिलहाल 86,232 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं, यानी जिनका इलाज किया जा रहा है. दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण की दर 21.67 है. दिल्ली में 12 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले और 21 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मौतें आज दर्ज हुई है.   

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण से जूझ रही राजधानी दिल्ली के लिए रविवार को राहत भरी खबर आई. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 13,336 कोरोना के मामले सामने आए, जबकि 273 लोगों की मौत वायरस के कारण हुई. इसी दौरान 14,738 लोग कोरोना से ठीक भी हुए.

इन नए मामलों के साथ दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 13 लाख 23 हज़ार 567 तक जा पहुंचे हैं और संक्रमण से होने वाली मौतों का आधिकारिक आंकड़ा अब 19,344 हो गया है. कोरोना संक्रमण से अब तक दिल्ली में 12 लाख 17 हज़ार 991 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

दिल्ली में फिलहाल 86,232 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं, यानी जिनका इलाज किया जा रहा है. दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण की दर 21.67 है. आपको बता दें कि दिल्ली में 12 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले और 21 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मौतें आज दर्ज हुई है.

घट रही संक्रमण की रफ्तार

रविवार- 13,336 लोग संक्रमित - 273 मरीज़ों की मौत

शनिवार-  17,364 लोग संक्रमित - 332 मरीज़ों की मौत

शुक्रवार- 19,085 लोग संक्रमित - 341 मरीजों की मौत

गुरुवार- 19,133 लोग संक्रमित - 335 मरीजों की मौत

बुधवार- 20,960 लोग संक्रमित - 311 मरीजों की मौत

मंगलवार- 19,953 लोग संक्रमित - 338 मरीजों की मौत

सोमवार- 18,043 लोग संक्रमित  -  448 मौतें (रिकॉर्ड)

रविवार- 20,394 लोग संक्रमित - 407 मरीजों की मौत

दिल्ली में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. ये तीसरी बार है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाया है. इसका एलान करते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर दिल्ली में 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, इस कारण हमने मजबूरी में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. सीएम ने कहा, ''दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली में कल से मेट्रो सेवा भी बंद हो जाएगी.''

शादी के लिए भी नए नियम

इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान/मैरिज हॉल/बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी. घर में या कोर्ट में ही शादी हो सकती है, लेकिन 20 लोगों से ज्यादा इकठ्ठे होने की इजाजत नहीं दी गई है. शादी में डीजे, टेंट, कैटरिंग की भी इजाजत नहीं होगी. अगर कस्टमर ने इस तरह की किसी सेवा के लिए पैसे दिए हैं, तो उसको पैसे लौटाए जाएं या आपसी सहमति से बाद की डेट तय की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget