एक्सप्लोरर

देश में सामने आए कोरोना के नए मामलों में 79.57 फीसदी केस छह राज्यों से, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश ये वो छह राज्य हैं जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 62 हजार 258 नए मामले सामने आए हैं. कुल मामलों का 79.57 फीसदी केस इन छह राज्यों में दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि छह राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश- में कोविड-19 के रोजाना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए संक्रमण के 79.57 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं. मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 4 लाख 52 हजार 647 पहुंच गई है और फिलहाल यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.8 फीसदी है.

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 62 हजार 258 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं. मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 36 हजार 902 नए मामले सामने आए. उसके बाद पंजाब में 3122 और छत्तीसगढ़ में 2665 नए मामले मिले. इसके मुताबिक, 10 राज्यों में कोविड-19 के मामले ऊपर जाते दिख रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 31,518 की बढ़ोतरी हुई है. देश में इलाज करा रहे मामलों की कुल संख्या में से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब की हिस्सेदारी सामूहिक रूप से 73 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक टीके की 5.8 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

शनिवार सुबह सात बजे तक की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 945168 सत्रों में टीके की 5.81 करोड़ से ज्यादा (58109773) खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 8096687 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 5144011 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम मोर्चे के 8752566 कर्मियों को पहली खुराक और ऐसे 3539144 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.

मंत्रालय ने बताया कि विशिष्ट बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 6172032 कर्मियों को पहली खुराक दी गई जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 26405333 लोगों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा, “भारत टीके की खुराक दिये जाने की संख्या के मामले में (25 मार्च 2021 तक) दुनिया में दूसरे स्थान पर है.” उसने कहा कि देश में अब तक दिये गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत आठ राज्यों में दिये गए. मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में टीके की 50 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.

दिल्ली: होली पर सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री ने दी 'सुपर-स्प्रेडर इवेंट' न करने की हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget