एक्सप्लोरर

Coronavirus Third Wave In India: 18 साल से नीचे के बच्चों को सबसे अधिक खतरा, जानिए कैसे हो सुरक्षा

Coronavirus Third Wave In India: कोरोना वायरस की तीसरी लहर का आना बस कुछ महीनों की बात है. विशेषज्ञों ने कहा है कि इसकी चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ सकते हैं. लिहाजा, खतरे को देखते हुए अभी से कुछ मुद्दों पर मंथन शुरू कर देना चाहिए.

Coronavirus Third Wave In India: भारत में कोरोना वायरस की खतरनाक दूसरी लहर जारी है. अचानक से संक्रमण के कारण मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य तैयारियों की पोल खोल दी. लोगों के लिए बेड, ऑक्सीजन, सिलेंडर और जीवन रक्षक दवाइयों की कमी पड़ गई. पहली लहर ने बुजुर्गों को ज्यादा निशाना बनाया था, लेकिन दूसरी लहर ने व्यस्कों को अधिक प्रभावित किया. अब विशेषज्ञों को लगता है कि तीसरी लहर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है.

अभी तक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान 18 साल से ऊपर के लोगों पर लागू है. ये बताते हुए कि नवजात और बच्चों के बीच कोविड-19 के मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर चुनौती है, बाल चिकित्सक डॉक्टर कमल किशोर धुले ने कहा, "तीसरी लहर बस चंद महीने दूर है और कोरोना से बच्चों का संक्रमित होना उनके परिवार के लिए चुनौती भी है." उनका कहना है कि ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे बाहर खेलने जाते हैं. हालांकि, बच्चों के बीच घातक के जोखिम का सबूत नहीं के बराबर है, लेकिन वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके अंदर ब्लैक फंगस का पता चल सकता है.

क्या है म्यूकोरमाइकोसिस?

म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस दुर्लभ मगर गंभीर फंगल संक्रमण है. कोविड-19 से उबर चुके या उबर रहे लोगों में म्यूकोरमाइकोसिस फंगल संक्रमण होता है. ब्लैक फंगस म्यूकर फफूंद के कारण होती है और आमतौर पर मिट्टी, पौधों, खाद, सड़े हुए फल और सब्जियों में पनपता है. हालांकि, ये आम तौर से साइनस, दिमाग और लंग्स को प्रभावित करता है. इसके अलावा संक्रमण स्किन, घाव या अन्य किस्म की स्किन के चोट पर भी हो सकता है. ब्लैक फंगस के लक्षण कोविड-19 से ठीक होने दो से तीन दिन बाद जाहिर होते हैं. धुले बताते हैं, "अगर बच्चा कुपोषित है या कुछ अन्य बीमारी है, तो उसे स्किन की बीमारी के होने की भी संभावना है." डॉक्टर चेताते हैं कि अगर बच्चे को उचित इलाज नहीं मिलता है, तो संक्रमण का लेवल बढ़ सकता है. उनका कहना है कि बच्चों की इम्यूनिटी बिल्कुल मजबूत होती है. लेकिन वायरस के रूपों में आ रहे बदलाव के कारण जरूरी हो गया है कि हम सभी कोविड-19 से जुड़ी सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करें और अपने बच्चों को सही सलामत रखने के लिए सावधानी बरतें.

तीसरी लहर से बचने के लिए क्या करें?

जयपुर गोल्डन अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर राघवेंद्र पराशर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को खारिज नहीं किया जा सकता, लेकिन कोविड-19 के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि संक्रमण के फैलाव से बचा जा सके. 18 साल से नीचे के लिए अभियान के शुरू नहीं की वजह से तीसरी लहर में सिर्फ बच्चे बिना टीकाकरण के होंगे. उन्होंने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए स्पेशल आईसीयू बेड इस्तेमाल करना होगा. उसी तरह Pediatric Intensive Care Unit की भी व्यवस्था करने की जरूरत होगी. जरूरी है कि हर शख्स पहले से ही इम मुद्दों पर मंथन कर ले. आपको बता दें कि तीसरी लहर की शुरुआत यूरोप में हुई और अमेरिका से होते हुए ब्रिटेन पहुंची.

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयार रहने का सरकारो को आदेश दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में 5 फीसद से कम लोगों का टीकाकरण हो सका है. इसलिए, कोरोना वायरस की जंग टीकाकरण प्रक्रिया को तेज कर ही लड़ी जा सकती है. पहली लहर में 1 फीसद से भी कम बच्चे संक्रमित हुए थे लेकिन दूसरी लहर में संक्रमण का दर बच्चों के बीच बढ़कर 10 फीसद तक हो गया है. बच्चे अभी तक वैक्सीन हासिल नहीं कर सके हैं, इसलिए तीसरी लहर में उन्हें सबसे ज्यादा खतरा होगा.

डॉक्टर दंपति की अनोखी पहल, कोविड-19 की दवाइयां इकट्ठा करने को बनाया मिशन

कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतर हो, 12-16 हफ्ते के बीच दूसरी डोज देने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget