एक्सप्लोरर

Coronavirus: पिछले तीन दिनों में छह लाख से ज्यादा सैंपल की जांच, देश में टेस्टिंग लैब की संख्या एक हजार से ज्यादा हुई

भारत में टेस्टिंग लैब की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है. इसमें 737 सरकारी लैब और 279 निजी लैब शामिल हैं. भारत में अब तक कुल 77,76,228 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे है. इस बीच भारत में कोरोना टेस्टिंग भी काफी बढ़ गई है. पिछले तीन दिनों में 6 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं देश में टेस्टिंग लैब की संख्या भी एक हजार से ज्यादा हो गई है. भारत में अब एक दिन में तीन लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने की क्षमता है.

25 जून को भारत में 2,15,446 सैंपल टेस्ट किए गए, जोकि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है. 24 जून को भारत में कुल 2,07,871, सैंपल टेस्ट किए गए थे. वहीं 23 जून को 2,15,195 सैंपल टेस्ट किए गए. भारत में लगातार टेस्टिंग बढ़ती जा रही है. पिछले तीन दिनों में 6,38,512 सैंपल टेस्ट किए गए है.

देश भर में कोविड-19 टेस्टिंग लैब नेटवर्क का विस्तार करने के लिए आईसीएमआर ने पिछले 24 घंटों में 11 नई लैबों को टेस्टिंग की अनुमति दी है. भारत में अब कोविड-19 को समर्पित 1016 टेस्टिंग लैब हैं. इसमें 737 सरकारी लैब और 279 निजी लैब शामिल हैं.

इन सब लैब में तीन तरह के कोरोना के टेस्ट किए जाते है, आरटी पीसीआर, Turenat और CBNAAT.

  • इस समय 560 लैब है जहां आरटी पीसीआर टेस्ट हो रहे है. इनमे से 359 सरकारी लैब है जबकि 201 निजी लैब है.
  • वहीं ट्रूनेट टेस्ट 369 लैब में हो रहे है. जिसमे 346 सरकारी लैब हैं और 23 निजी लैब हैं.
  • इसके अलावा 87 लैब में CBNAAT टेस्ट हो रहे हैं जिसमें 32 सरकारी लैब है जबकि 55 निजी लैब शामिल हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है की कोरोना से सिर्फ 3T से ही निपटा जा सकता है - टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट. इसलिए लगातार टेस्टिंग लैब बढ़ते जा रहे हैं. जनवरी में जब पहला केस सामने आया था तब तक भारत में सिर्फ एक लैब थी लेकिन आज लैब की संख्या एक हजार और टेस्टिंग भी ज्यादा हो रही है.

भारत में अब तक कुल 77,76,228 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है. भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या 4,90,401 है. जिसमें 1,89,463 एक्टिव केस हैं यानी इनका इलाज जारी है.

वहीं अब तक 2,85,636 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से 15,301 मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 17296 नए मामले सामने आए है जबकि 407 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 13940 मरीज ठीक हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, अस्पताल से डिस्चार्ज मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget