एक्सप्लोरर

Explained: दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, लेकिन बंद हो सकते हैं बाजार, नोएडा में बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग शुरू, जानें सबकुछ

दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते एक दिन में कोरोना के 6396 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी दौरान 99 लोगों की मौत भी हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना के रैंडम टेस्ट किए जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ हॉटस्पॉट और बाजारों में फिर से लॉकडाउन के संकेत दिए हैं. दिल्ली में आज कुछ बाजार भी नहीं खुले हैं.

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से उन बाजारों में लॉकडाउन लागू करने का अधिकार देने की मांग की जो संक्रमण के केंद्र के रूप में उभर सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते एक दिन में कोरोना के 6396 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी दौरान 99 लोगों की मौत भी हुई है.

16 दिन में एक लाख नए मामले, 1200 लोगों की मौत

दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, लॉकडाउन नहीं होगा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ प्रतिबंध होंगे. ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं, इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. वायरस छठ पूजा के दौरान लोगों के जमा होने से ज्यादा फैल सकता है, इसलिए प्रतिबंध लगाए गए हैं.'

दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का होगा रैंडम कोविड टेस्ट

दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट होगा. गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन ने यह जानकारी दी है. कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आने वालों की औचक कोविड-19 जांच करने का फैसला जिलाधिकारी सुहास एल वाई की जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया. इसके लिए गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक्शन प्लान तैयार किया है.

बताया जा रहा है कि इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा. जहां एक से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति मिलेगा, वहां टारगेट सैंपलिंग की जाएगी. इसमें डिलीवरी ब्वॉय, दुकानदार और रिक्शा चालक सहित अन्य लोग शामिल होंगे. जिलाधिकारी ने साफ किया कि नोएडा और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी.

भारत में कोविड-19 के मामले 89 लाख पार

देश में कोविड- 19 से संक्रमित लागों की संख्या बुधवार को 89 लाख को पार कर गई. हालांकि इनमें से 83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत हो गई है. बीते एक दिन में कोविड-19 के 38,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 89,12,907 हो गई. देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 474 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,30,993 हो गई.

अभी 4,46,805 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.01 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 नवम्बर तक कुल 12,74,80,186 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,37,279 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया.

दिल्ली में कोविड से निपटने के लिए जांच क्षमता दोगुनी करने समेत कई फैसले लिए गए: केंद्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए कोविड-19 के लिए जांच क्षमता दोगुनी बढ़ाकर प्रति दिन एक लाख से 1.2 लाख तक करने और आईसीयू बेड बढ़ाकर 6,000 से अधिक करने समेत कई फैसले लिए गए हैं.

मंत्रालय ने कहा कि निरूद्ध क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील इलाकों में उपचाराधीन मरीजों की घर-घर निगरानी बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 7,000-8,000 टीमों को इस काम में लगाया जाएगा. वर्तमान में इसके लिए 3,000 टीमें हैं.

दिल्ली: कोरोना से हर 60 मिनट में जा रही है चार लोगों की जान, बीते एक दिन में सामने आए 6396 नए मरीज

Coronavirus: रूस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget