एक्सप्लोरर

Exclusive: कोरोना वायरस का मणिपुर में आतंकी उठा रहे फायदा, मास्क बेचकर बना रहे हैं पैसे

मणिपुर में आतंकी संगठन का कोरोना वायरस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आतंकी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कोरोना वायरस के मास्क म्यांमार में बेचकर पैसे इकट्ठा कर रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस जहां एक तरफ लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आतंकी संगठन इसमें भी अपने फायदे का सौदा देख रहे हैं. आतंकी संगठन कोरोना वायरस से बचाव करने वाले सर्जिकल मास्क को ऊंचे दामों पर बेचकर अपना संगठन चलाने के लिए पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं. यह जानकारी तब सामने आई जब खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी कि मणिपुर म्यांमार सीमा पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकी कैप्टन पंथोई ने भारतीय व्यापारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा सर्जिकल मास्क वहां लाए जाएं जिससे उन्हें म्यांमार बॉर्डर पर ऊंचे दामों में बेचा जा सके.

खुफिया एजेंसी के मुताबिक कैप्टन पंथोयी मणिपुर की आतंकवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए के मोरे एरिया का कमांडर बताया जाता है. ये इलाका मणिपुर के टैग्नापोल जिले में पड़ता है. साथ ही यह आतंकी इस संगठन की रेवन्यू कमेटी का मेंबर भी है, जिसके जिम्मे में आतंकी संगठन के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा इकट्ठा करने का काम भी होता है.

बता दें कि म्यांमार में जरूरत की लगभग सभी चीजें चीन से आती हैं. यहां तक कि खाने का सामान भी वहां चीन से ही आता है. ऐसे में म्यांमार बॉर्डर पर कोरोना वायरस का भय फैला हुआ है, क्योंकि वहां के लोगों को डर है कि जो सामान चीन के जरिए आ रहा है, उसी के जरिए कहीं कोरोना वायरस भी ना आ जाए. यही कारण है कि वहां पर सर्जिकल मास्क की मांग जोरों पर है और लोग उसके लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा देने को तैयार हैं.

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठन इस स्थिति का फायदा उठाना चाहता हैं और यही कारण है कि उसने तमाम व्यापारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं कि सर्जिकल मास्क ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोरे एरिया मे लाए जाएं जिससे उन्हें म्यांमार बॉर्डर इलाके में बेचा जा सके.

गौरतलब है कि इस आतंकी संगठन के दो ट्रेनिंग कैंप म्यांमार के अंदर भी हैं और इस संगठन का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी बताया जाता है. फिलहाल खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इसको लेकर उचित कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: भारत में पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 30, ईरान से लौटा गाजियाबाद का शख्स पॉजिटिव पाया गया बारिश के कारण तापमान में गिरावट से नहीं बढ़ेगा कोरोना वायरस का खतरा, जानिए वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget