COVID-19: तमिलनाडु में 102 केस और सामने आए, पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 411 हुई
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तमिनलाडु में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 411 हो गई है. यहां 102 केस और सामने आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. तमिनलाडु में कोविड-19 के 102 केस और सामने आए हैं. राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 411 हो गई है, इसमें सात वे भी शामिल हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
सी विजयभास्कर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित 1580 और संभवत: इससे प्रभावित लोग राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. राजधानी चेन्नई में कोविड-19 के कुल 49 मामले सामने आए हैं. देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और उसके बाद तमिनलाडु का ही नंबर है.
वहीं राज्य की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि आज जो 102 केस सामने आए हैं उसमें से 100 लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे. कुल 411 में से 364 लोगों ने तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था. कुल 1200 ऐसे लोगों को ट्रेस किया गया है जिन्होंने इस आयोजन में भाग लिया था. सभी को क्वॉरंटीन में रखा गया है.
A total of 1200 people, who participated in Delhi's Tableeghi Jamaat event, have been traced in the state. All of them have been placed under quarantine: Beela Rajesh, Tamil Nadu Health Secretary #COVID19 https://t.co/vFoOiRriBv
— ANI (@ANI) April 3, 2020
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 647 पॉजिटिव मामले तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से संबद्ध हैं. उन्होंने बताया कि देश में कोरोना की वजह से अब तक 56 लोगों की मौत हुई है.
लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात से जुड़े 647 कंफर्म मामले सामन 14 राज्यों से आए हैं. इसमें अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिनलाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.
भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2939 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसमें से इलाज के बाद रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा 192 है. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में फिलहाल कोविड-19 का एक-एक केस सामने आया है.
Source: IOCL



























