एक्सप्लोरर

पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के रिकॉर्ड 28,637 नए मामले, 551 मरीजों की गई जान

भारत में अब कुल 1,370 डेडीकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल, 3,062 डेडीकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर और 10,334 कोविड-19 केयर सेंटर हैं.अब तक भारत में 1,15,87,153 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,80,151 सैंपल टेस्ट किए गए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8,49,553 हो गई. पिछले 24 घंटे में 28,637 नए केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 551 मरीजों की मौत हुई है. ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा है. देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 22,674 मरीजों की जान जा चुकी है.

कोरोना संक्रमण के मामले भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इस बीच राहत की बात ये है कि इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी काफी तेज़ी से बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल कोरोना संक्रमित 8,49,553 मरीजों में से 5,34,620 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 19,235 मरीज ठीक हुए हैं. भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 62.92% हो गया है.

वहीं, अब भारत में 2,92,258 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. लगातार एक्टिव केस और ठीक हुए मरीजों की संख्या के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है. दोनों के बीच 2,42,362 का अंतर है.

इस बीच लगातार केंद्र और राज्य सरकार इस वायरस से निपटने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा रहे हैं. भारत में अब कुल 1,370 डेडीकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल, 3,062 डेडीकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर और 10,334 कोविड-19 केयर सेंटर हैं. केंद्र सरकार ने अब तक 122.36 लाख पीपीई किट, 223.33 लाख N95 मास्क और 21,685 वेंटिलेटर अलग अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों में पहुंचाए हैं.

भारत में टेस्टिंग और टेस्ट लैब भी काफी बढ़ गई है. अब तक भारत में 1,15,87,153 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,80,151 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. भारत में कुल 1,194 लैब हैं, जहां कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है. इनमे से 850 सरकारी और 344 निजी लैब हैं. लैब और टेस्टिंग बढ़ने के चलते भारत में टेस्टिंग प्रति दस लाख आबादी में 8396.4 हो गई है.

यह भी पढ़ें-

आदित्य ठाकरे ने कसा बीजेपी पर तंज, कहा- विपक्ष केवल आपदा पर्यटन कर रहा है  राजस्थान में फिर सियासी संग्राम, कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में झगड़ा बढ़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget