एक्सप्लोरर

रविवार से देश में 18 प्लस के लिए लगेगी बूस्टर डोज, एक क्लिक में जानिए इससे जुड़ी हर जरूरी बात

ये डोज उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनकी दूसरी डोज को 9 महीने पूरे हो चुके है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रीकॉशन डोज सिर्फ प्राइवेट वैक्सीन सेंटर पर लगेगी और इसके लिए पैसे देने होंगे. 

10 अप्रैल रविवार से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोरोना की प्रीकॉशन डोज की शुरुआत होगी. ये प्रीकॉशन डोज सिर्फ प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर लगेगी और सिर्फ उन्हीं को दी जाएगी, जिन्हें दूसरी डोज के 9 महीने पूरे हो चुके हैं. इस प्रीकॉशन डोज के लिए पैसे देने होंगे. केंद्र सरकार से चर्चा के बाद भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन के दाम कम कर दिए हैं.

भारत में अब तक सिर्फ 60 से ज्यादा, हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जा रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अब फैसला किया है कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी. ये डोज उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनकी दूसरी डोज को 9 महीने पूरे हो चुके है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रीकॉशन डोज सिर्फ प्राइवेट वैक्सीन सेंटर पर लगेगी और इसके लिए पैसे देने होंगे. 

केंद्र सरकार से चर्चा के बाद भारत बायोटेक लिमिटेड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड वैक्सीन की कीमत कम कर दी है. अब दोनों वैक्सीन 225 रुपए में उपलब्ध होंगी. वहीं अस्पताल अधिकतम 150 रुपए सर्विस चार्ज ले सकेंगे. यानी कोवैक्सीन हो या कोविशिल्ड दोनों के लिए 375 रुपए देना होगा. 

18 साल ज्यादा लोगों के प्रीकॉशन डोज को लेकर शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की. इस बैठक में केंद्र सरकार ने राज्यों को सलाह और कुछ दिशा-निर्देश दिए है. 

  • निजी कोविड वैक्सीन सेंटर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण स्थलों का रखरखाव करेंगे.
  • निजी कोविड वैक्सीन सेंटर टीकाकरण के लिए टीके की लागत के अलावा अधिकतम 150 रुपए तक सर्विस चार्ज चार्ज कर सकते हैं.
  • प्रीकॉशन डोज उसी टीके की होगी, जिसका उपयोग पहली और दूसरी डोज के लिए किया गया है.
  • प्रीकॉशन डोज के लिए Cowin प्लेटफार्म पर किसी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सभी लाभार्थी पहले से ही CoWIN पर रजिस्टर्ड हैं.
  • राज्यों संग बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी टीकाकरण अनिवार्य रूप से CoWIN प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाने चाहिए और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और वॉक-इन रजिस्ट्रेशन दोनों के विकल्प निजी टीकाकरण केंद्र में उपलब्ध हो.

सरकार के इस फैसले के बाद प्राइवेट अस्पतालों ने तैयारी कर ली है. BLK Max अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर डॉ संदीप नैयर ने कहा कि अगर आप 18 साल से ज्यादा उम्र के है और आपकी दूसरी डोज को 9 महीने पूरे हो चुके है तो आप प्रीकॉशन डोज लेने प्राइवेट सेंटर पर जा सकते है. वहीं हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल ज्यादा को लोगों का टीकाकरण पहले जैसे जारी रहेगा, सरकारी टीकाकरण केंद्र पर वो मुफ्त में टीका लगवा सकते है.

ये भी पढ़ें- आसनसोल उपचुनाव में शत्रु बनाम मित्रा की लड़ाई! ये सीट कभी नहीं जीत पाई TMC, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

ये भी पढ़ें- Covid-19 Cases in India: भारत में कोरोना के 1,150 नए मामले, 24 घंटे में 83 लोगों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget