एक्सप्लोरर

Coronavirus Effect: ऑनलाइन पेमेंट ने कहीं पकड़ी रफ्तार तो कहीं लगे ब्रेक

वित्त मंत्रालय और बैंकों ने भी लोगों से ई-पेमेंट करने की अपील की है. बैंक भी अपनी तरफ से डिजिटल माध्यम से पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से डिजिटल पेमेंट करने की अपील की है. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाने के लिए कहा है, जिसमें डिजिटल पेमेंट बेहद मददगार है. वित्त मंत्रालय और बैंकों ने भी लोगों से ई-पेमेंट करने की अपील की है. वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा ने भी कहा है कि अगर आपको भुगतान करना है तो डिजिटल माध्यम से करें और सुरक्षित रहें.

इसके अलावा बैंक भी अपनी तरफ से डिजिटल माध्यम से पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आईबीए ने अपने ग्राहकों से भुगतान के लिए ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है, जिससे बैंक की ब्रांच पर जाने से बचा जा सके.

आईबीए ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि जब तक अति आवश्यक ना हो तब तक बैंक ब्रांच में ग्राहक ना जाएं. वहीं आईबीए ने बैंकों को कर्ज देने के लिए भी डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इसके लिए आईबीए ने एक कैंपेन की भी शुरुआत की है जिसको नाम दिया है "कोरोना से डरो ना, डिजिटल करो ना".

Paytm में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील का कितना असर हो रहा है. क्या वाकई में लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने देश की अग्रणी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम से संपर्क किया. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया की आम दिनों के मुकाबले हम डिजिटल ट्रांजेक्शन में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देख रहे हैं.

फरवरी से ही पेटीएम एप्लीकेशन पर ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं. वही प्रति व्यक्ति सेशन की संख्या भी बढ़ गई है. पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया कि पेट्रोल पंप, यूटिलिटी पेमेंट जैसी ट्रांजेक्शन में बहुत ज़्यादा रिपीट ट्रांजेक्शन हो रही हैं. यानी, इन सुविधाओं पर लोग ज़्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ ऑफलाइन पेमेंट में भी 12% की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि ज़्यादा लोग नगद भुगतान की बजाए paytm कर रहे हैं. वहीं, ज़्यादा दुकानदार paytm के नेटवर्क से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं. ऑफलाइन मर्चेंट से कंपनी के नेटवर्क पर जुड़ने की जो दरख्वास्त मिल रही हैं, उनमें भी 15 फिसदी की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, दूसरी तरफ जब एबीपी न्यूज़ ने Ebix Inc के चेयरमैन और सीईओ रोबिन रैना से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस तरह से ट्रेवल और टूरिज्म पर कोरोना वायरस की मार पड़ी है, उसके चलते ऑनलाइन transaction घट गया हैं. पूरी दुनिया में लोग ट्रेवल करने से परहेज़ कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप पूरी ऑनलाइन transaction इंडस्ट्री को देखेंगे, तो आपको गिरावट नज़र आएगी.

ये भी पढ़ें:

COVID19: जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाले सभी हाईवे बंद करने के आदेश, लोगों को एकसाथ मिलेगा 2 महीने का राशन

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में COVID-19 से संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget