एक्सप्लोरर

Night Curfew: गुजरात में कोरोना के रिकॉर्ड 3,280 मामले, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा

Night Curfew: गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3280 नए मामले सामने आए हैं. इस बीच नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है.

Night Curfew: गुजरात में आज कोरोना वायरस के 3,280 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, गुजरात के 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है.

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कल से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे के बीच राज्य के 20 शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा. शादियों में 100 लोगों को ही अनुमति होगी. 30 अप्रैल तक कोई भी बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे. शनिवार से 30 अप्रैल तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

जिन 20 शहरों पर रात में कर्फ्यू लगाये जाने का निर्णय लिया गया है वो अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, जूनागढ़, गांधीनगर, जामनगर, भावनगर, मेहसाणा, पाटन, आनंद, नाडियाड, मोरबी, गोधरा, भुज, भरूच, दाहोद, गांधीधाम, सुरेंद्रनगर और अमरेली हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में 3,280 लोगों के संक्रमित होने के बाद मरीजों की कुल संख्या 3,24,878 हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,598 हो गई. गुजरात में अब 17,348 मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 2,167 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,932 हो गई. राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 93.24 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अबतक 70.38 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 8.47 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है.

दादर नागर हवेली और दमन एवं दीव में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आये और 28 मरीजों ने संक्रमण को मात दी. इस केंद्रशासित प्रदेश में अबतक कोविड-19 के 3,760 मामले सामने आये हैं जिनमें 3,567 संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत हुई है. फिलहाल 191 मरीज उपचाररत हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए केस, 297 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget