एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चलते HRD मंत्री के निर्देश पर NEET की परीक्षा स्थगित

इस साल ये परीक्षा 3 मई 2020 को आयोजित की जानी थी. लेकिन कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई परिस्थिति के चलते देश में हर तरह की व्यवस्था ठप हो गई है.21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जबकि माना जा रहा है यह लाकडाउन आगे भी बढ़ सकता है.

नई दिल्ली: मेडिकल शिक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा नीट पर भी कोरोना का असर पड़ा है. कोरोना से हुए लॉकडाउन के चलते नीट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. छात्रों की समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार देर रात मंत्रालय की एक अहम बैठक बुलाई और बैठक के बाद परीक्षा को स्थगित करने का निर्देश दिया. जिसके बाद देर रात एचआरडी मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है. फिलहाल नई तारीखें तय नहीं की गई है.

गौरतलब है कि देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस जैसे कोर्स में दाखिला के लिए हर साल नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट का आयोजन किया जाता है. मेडिकल की शिक्षा लेने वाले लगभग सभी छात्र इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने की योग्यता रखते हैं.

इस साल ये परीक्षा 3 मई 2020 को आयोजित की जानी थी. लेकिन कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई परिस्थिति के चलते देश में हर तरह की व्यवस्था ठप हो गई है. 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जबकि माना जा रहा है यह लाकडाउन आगे भी बढ़ सकता है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार देर शाम आनन-फानन में मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और बैठक में परीक्षा के लिए नई तिथियां निर्धारित करने का निर्देश दिया. केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद देर रात एचआरडी मंत्रालय ने नीट की परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया.

फिलहाल नई तारीखें तय नहीं की गई है. माना जा रहा है कि कोरोना को लेकर मौजूद परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही नई तिथि का एलान किया जाएगा. फिलहाल छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए 3 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget