एक्सप्लोरर

Coronavirus: शख्स ने सुनाई आपबीती, सावधानी और समझदारी से दी महामारी को मात

कोरोना वायरस संक्रमित एक शख्स ने ठीक होने के बाद अपनी आपबीती सुनाई.शख्स ने बताया कि सावधानी और समझदारी से उसने कोविड-19 महामारी को मात दी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दुनिया भर में फैली दहशत के बीच रोहित दत्ता की की कहानी ससे सफलतापूर्वक निपटने का हौंसला देती है. 45 साल के रोहित दत्ता देश के हजारों अन्य लोगों की तरह कोरोना वायरस की चपेट में आए. वह दिल्ली में सबसे पहले इस वायरस की गिरफ्त में आए, लेकिन उन्होंने परेशान होने या छिपने की बजाय तत्काल अपनी जांच कराई और संक्रमण का पता चलने पर संयम खोए बिना पूरे धैर्य से अपना इलाज कराया.

रोहित बताते हैं कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में वह अपने काम के सिलसिले में इटली गए थे और वहां से बुडापेस्ट और वियना होते हुए 25 फरवरी को भारत लौटे थे. यहां आने के बाद 28 फरवरी को उन्हें हल्का बुखार आया और उन्होंने अपनी पत्नी की सलाह पर अगले दिन ही डॉक्टर से सलाह ली.

दो मार्च को पाए गए संक्रमित

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उनके विदेश भ्रमण की बात सुनकर तत्काल उनका परीक्षण कराया. दो मार्च को उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित करार दिया गया. वह मानते हैं कि बीमारी से पीड़ित होने की बात सुनकर एक बार तो उन्हें धक्का लगा, लेकिन फिर डॉक्टरों ने समय पर बीमारी के पकड़ में आने के कारण उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई. साथ ही डरने या परेशान होने की बजाय रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखने का आग्रह किया.

मुश्किल समय में मेडिटेशन का लिया सहारा

बीमारी के समय की अपनी गतिविधियों की जानकारी देते हुए रोहित बताते हैं कि अस्पताल में भर्ती होना हमेशा से डर और असुरक्षा को जन्म देता है, लेकिन उन्होंने मेडिटेशन के सहारे इस मुश्किल घड़ी से खुद को निकाला. मेडिटेशन को पैनिक हीलर बताने वाले रोहित का कहना है कि वह मेडिटेशन करने में माहिर नहीं थे, फिर भी इसके अभ्यास से वह अवसाद से बचे रहे.

इसके अलावा उन्होंने संगीत सुनकर और जल्द ठीक होने की उम्मीद के साथ अपना वक्त गुजारा. साथ ही 14 दिन के इलाज और 14 दिन क्वॉरंटाइन सेंटर में रहने के बाद वह एकदम ठीक हो गए.

परिवार वालों से रखा खुद को दूर

रोहित बताते हैं कि अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए उन्होंने खुद को घर के एक कमरे में सीमित कर लिया. यहां तक कि अपनी मां और अपने बच्चों से वह कम से कम दो मीटर का फासला बनाए रहे. साथ ही उनके कपड़ों, बर्तन और अन्य सामान को सावधानी से साफ किया गया. उनके आसपास के वातावरण को भी हमेशा स्वच्छ रखा गया.

जल्द पकड़ में आने पर इस बीमारी को सामान्य फ्लू जैसा बताते हुए रोहित कहते हैं कि सरकार की ओर से निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने के बावजूद अगर कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि ‘‘आप जितनी जल्दी डॉक्टर के पास जाएंगे उतनी जल्दी ठीक होकर अपने घर वापस लौट सकेंगे.’’

निगेटिव सोच ना रखें

बीमारी से उबरने के बाद खुद को ज्यादा आध्यात्मिक और सकारात्मक महसूस कर रहे रोहित सभी को यही सलाह देते हैं कि कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने पर आप भी ‘पॉजिटिव’ बने रहें. अपना धैर्य ना खोएं और निराशा तथा नकारात्मकता को अपने नजदीक ना भटकने दें.

ये भी पढ़ें

12वीं के पाठ्यक्रम में कटौती करेगा CBSE, लॉकडाउन से हुए नुकसान की होगी भरपाई

कोरोना वायरस: रमजान को लेकर दारुल उलूम देवबंद ने मुसलामनों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget