एक्सप्लोरर

लॉकडाउन खत्म या जारी रहने पर कल हो सकता है फैसला, राज्यों के CM के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे पीएम मोदी

14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है लेकिन इससे पहले कल पीएम मोदी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि कल इसको लेकर कोई फैसला हो सकता है.

नई दिल्ली: आज देश में संपूर्ण लॉकडाउन का 17वां दिन है. ये 21 दिनों के लिए लगाया गया था और आखिरी दिन 14 अप्रैल है. यानी अगले हफ्ते की मंगलवार को ये खत्म हो रहा है. लेकिन देश में जैसे हालात इसको लेकर ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये बढ़ भी सकता है, फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बीच कल यानी शनिवार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरीए बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला हो सकता है.

लॉकडाउन बढ़ने की संभावना को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की थी. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में विपक्ष के कई नेताओं ने लॉकडाउन बढ़ाने की वकालत की थी. पीएम मोदी ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा था कि देश में फिलहाल जैसे हालात हैं, उसके हिसाब से एकाएक लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है. अब ऐसे में सबकी नजरें कल होने वाली बैठक पर है कि लॉकडाउन के भविष्य को लेकर क्या फैसला होता है?

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों ने लॉकडाउन या बंदी जैसे फैसले लिए हैं. इसका उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण को फैसले से रोकना है. कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है. तेलंगाना के सीएम केसीआर और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ऐसा कह चुके हैं. वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने गुरुवार को ये एलान किया कि राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और अब ये आंकड़ा छह हजार के पार कर गया है. भारत में अब तक कोविड-19 के 6412 केस सामने आ चुके हैं और 199 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां कुल 1364 केस हैं.

रेलवे ने कहा- चार घंटे की मोहलत पर भी चला सकते हैं पैसेंजर गाड़ियां, किसी नए प्रोटोकॉल पर अभी फैसला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget