एक्सप्लोरर

Corona Virus: जानिए- बीमारी, लक्ष्ण, उपाय और इलाज, भारत में भी दस्तक, एक शख्स ग्रसित

इन दिनों दुनिया भर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है. चीन से शुरू हुए इस वायरस ने काफी दूर दूर तक अपने पैर पसार लिए हैं और भारत में भी इस वायरस से एक मरीज ग्रसित पाया गया है.

नई दिल्ली: इन दिनों दुनिया भर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है. चीन से शुरू हुए इस वायरस ने काफी दूर दूर तक अपने पैर पसार लिए हैं और भारत में भी इस वायरस से एक मरीज में ग्रसित पाया गया है. केरल की एक महिला जो चीन के वुहान प्रांत से लौटी है उसमें इस वायरस का असर दिखा है.

इस वायरस से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस मामले में बयान दिया है. पीड़ित मरीज को तृस्सूर अस्पताल से तृस्सूर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है. राज्य में 15 व्यक्तियों को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. इन 15 व्यक्तियों में से 9 को स्पेशल वार्ड में रखा गया है.

क्या है कोरोना वायरस

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) –सीओवी और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स-सीओवी) जैसे हैं.

Corona Virus: जानिए- बीमारी, लक्ष्ण, उपाय और इलाज, भारत में भी दस्तक, एक शख्स ग्रसित

क्या हैं लक्षण

आपको बता दें कि बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई इसके आम लक्षण हैं. जब कोई शख्स इसकी गिरफ्त में आता है तो ये वायरस उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को खत्म कर देता है और धीरे धीरे शरीर के अंग भी काम करना बंद कर देते हैं.

इस बीमारी से कैसे बचें

यदि आपने हाल में चीन की यात्रा की है (पिछले 14 दिनों के भीतर) या ऐसे शख्स से मुलाकात की है जो चीन से लौटा हो तो बाकी लोगों से अलग रहें, खांसने और छींकने के दौरान मुंह ढक लें. अगर किसी को सर्दी या फ्लू के लक्ष्ण दिखाई दें तो उससे दूरी बनाए रखें.

coronavirus

16 देशों में फैल गया है कोरोना वायरस

घर में हर किसी को हर समय हाथ की सफाई रखनी चाहिए और हाथ धोना चाहिए, विशेष तौर पर छींकने या खांसने के बाद, बीमार की देखभाल के समय, भोजन तैयार करने से पहले और बाद में, खाने से पहले, शौचालय उपयोग के बाद, जब हाथ गंदे होते हैं, जानवरों या जानवरों के अपशिष्ट के संपर्क में आने के बाद.

हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको चीन से लौटने के 28 दिनों के भीतर बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई होती है तो अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर +91-11-2397 8046 पर संपर्क करें. तुरंत मास्क पहनें और नजदीकी चिकित्सा केंद्र जाकर परामर्श लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…

वीडियोज

वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget