एक्सप्लोरर

COVID-19: पिछले 24 घंटे में 549 नए मामले आए, देश में कुल 5865 पॉजिटिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर आयोजित अपने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 549 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 549 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के चार बजे इसकी जानकारी दी. अब तक 5865 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 169 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक 478 मरीज ठीक हुए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अधिकारी ने बताया कि अब तक एक लाख 30 हजार टेस्ट किए गए हैं. जिसमें से 5734 पॉजिटिव आए है. कल 13 हजार 143 टेस्ट किए गए.

राज्यवार आंकड़े

राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां 1135 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इनमें से 117 लोग ठीक हुए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में 348, अंडमान निकोबार में 11, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 28, बिहार में 38, चंडीगढ़ में 18, छत्तीसगढ़ में 10, दिल्ली में 669, गोवा में 7, गुजरात में 179, हरियाणा में 147, हिमाचल प्रदेश में 18, जम्मू-कश्मीर में 158, झारखंड में 4, कर्नाटक में 181, केरल में 345, लद्दाख में 14, मध्य प्रदेश में 229, मणिपुर में एक, मिजोरम में एक, ओडिशा में 42, पुडुचेरी में पांच, पंजाब में 101, राजस्थान में 381, तमिलनाडु में 738, तेलंगाना में 427, त्रिपुरा में एक, उत्तराखंड में 33, उत्तर प्रदेश में 361 और पश्चमि बंगाल में 103 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

लव अग्रवाल ने बताया कि बिहार, राजस्थान, एमपी, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में एक टीम भेजी गई है. रेलवे ने 3,250 डिब्बों को कोरोना वायरस पृथक इकाइयों में तब्दील किया है, कुल 5,000 डिब्बों को तब्दील किया जाएगा. भारत में 20 कंपनियां व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का निर्माण कर रही हैं, इसके लिये 1.7 करोड़ रुपये के आर्डर दिये जा चुके हैं. 49,000 हजार वेंटिलेटर भी खरीदे जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि पीपीई सबके लिए नहीं हैं. रिस्क के आधार पर इस्तेमाल होते हैं. भय नहीं रखना चाहिए. सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है और उसका ध्यान भी रखा जा रहा है.

कोरोना महामारी को घेरने और थामने के महाप्लान पर हो रहा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget