एक्सप्लोरर

Co-WIN 2 COVID-19 in India: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 15510 मामले, 1.43 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

देश में कल 106 लोगों की मौत हुई है. सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 68 हजार 627 हो गई है.देश में अबतक कुल एक करोड़ 43 लाख 1 हजार266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

Coronavirus India: देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 15 हजार 510 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 106 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक एक करोड़ 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. जानिए देश में आज कोरोना की स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ दस लाख 96 हजार 731 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 57 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 68 हजार 627 हो गई है. वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ 7 लाख 86 हजार 457 है. देश में अबतक कुल एक करोड़ 43 लाख 1 हजार266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

अबतक 21 करोड़ 68 लाख 58 हजार 774 सैंपल हुए टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 68 लाख 58 हजार 774 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 लाख 27 हजार 668 सैंपल कल टेस्ट किए गए.  देश में मामलों की सकारात्मकता दर में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है, जो कि इस वक्त 1.48 प्रतिशत पर बनी हुई है. विशेषज्ञों ने संभावनाएं व्यक्त की हैं कि अगर 'म्यूटेशन और नए स्ट्रेन' को लेकर बनाए गए मानकों का पालन लोगों ने सही और सख्ती से नहीं किया तो आने वाले समय में मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से

देशभर में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. सरकार ने टीकाकरण के लिए 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी. वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी. इसकी कीमत 250 रुपए प्रति व्यक्ति-प्रति डोज़ होगी.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं

Corona Vaccine 2nd Phase: आप कैसे लगवा सकते हैं टीका? किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत? | A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Yamuna Water Project: 32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
Jaipur Spy Case: जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया
जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया
Explained: क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म हुआ? 2 हफ्ते में अलग-अलग जगह 3 बड़े जुर्म, लेकिन 15 घंटे में पकड़ाए सभी आरोपी!
क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म? 2 हफ्ते में 3 बड़े जुर्म, कैसे 15 घंटे में धराए सभी आरोपी

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर: परिवार से मिले BJP विधायक आनंद मिश्रा, बोले- 'STF को बुलाने का निर्णय…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: परिवार से मिले BJP विधायक आनंद मिश्रा, बोले- 'STF को बुलाने का निर्णय…'
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
Explained: क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म हुआ? 2 हफ्ते में अलग-अलग जगह 3 बड़े जुर्म, लेकिन 15 घंटे में पकड़ाए सभी आरोपी!
क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म? 2 हफ्ते में 3 बड़े जुर्म, कैसे 15 घंटे में धराए सभी आरोपी
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget