एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में कल हुई 90 लोगों की मौत, अबतक साढ़े 82 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है. देश में अबतक कुल 82 लाख 85 हजार 295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

Coronavirus India: देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 11 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 90 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक करीब साढ़े 82 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 55 हजार 80 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ नौ लाख 16 हजार 589 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 55 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 39 हजार 637 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 21 हजार 220 है. देश में अबतक कुल 82 लाख 85 हजार 295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हुई

बता दें कि देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है. कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं. वहीं, कुल सक्रिय मामलों में से 79.69 फीसदी पांच राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. अकेले भारत के कुल सक्रिय मामलों में से संचयी रूप से (69.41 फीसदी) दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से हैं.

महाराष्ट्र में आज से शुरू होगा दूसरे दौर का टीकाकरण

महाराष्ट्र सरकार राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक आज से देना शुरू करेगी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसारऐसे स्वास्थ्यकर्मी जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और उन्हें इंजेक्शन लगे हुए चार सप्ताह पूरे हो चुके हैंवे दूसरी खुराक के पात्र हैं. देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: आज लगातार सातवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में क्या हैं कीमतें आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget