एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत, 42 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज | राज्यवार आंकड़े

ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 42 हजार 533 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 1373 लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत हुई है. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. अबतक इस जानलेवा संक्रमण के करीब 42 हजार मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 42 हजार 533 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 1373 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 11 हजार 707 लोग ठीक भी हुए हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत हुई है. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 548, गुजरात में 290, मध्य प्रदेश में 156, राजस्थान में 71, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43, आंध्र प्रदेश में 33, पश्चिम बंगाल में 35, तमिलनाडु में 30, तेलंगाना में 29,  कर्नाटक में 25, पंजाब में 21,  जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 5, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में 35 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज, 2 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग मरे

यहां देखें राज्यवार आंकड़े-

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत, 42 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज | राज्यवार आंकड़े

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत, 42 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज | राज्यवार आंकड़े

आज से लॉकडाउन 3 की शुरूआत

बता दें कि कई रियायतों के साथ आज देश में लॉकडाउन-3 की शुरुआत हो रही है. यह लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा. इस दौरान प्रवासी मजदूर, छात्र, श्रद्धालु, पर्यटक जो लॉकडाउन के पहले फंसे थे उन्हें शर्तों के साथ अपने राज्य जाने की इजाजत होगी. इस बार सरकार ने कुछ और छूट भी दी है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के आधार पर पूरे देश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-'रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन.'

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक चाहे कोई भी जोन हो, वहां हवाई, रेल, मेट्रो यात्रा, सड़क मार्ग से अंतर-राज्यीय आवागमन, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण एवं कोचिंग संस्थान, होटल एवं रेस्तरां सहित आतिथ्य सत्कार सेवाएं बंद रहेंगी. सार्वजनिक रूप से एकत्र होने के स्थान- जिम, थियेटर, मॉल, सिनेमा हॉल, बार बंद रहेंगे और धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सभाएं करने की अनुमति नहीं होंगी.

हालांकि, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जोन में गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिये लोगों की आवाजाही की इजाजत होगी, लेकिन यह शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक सख्ती होगी. ग्रीन और ऑरेंज जोन में नाई की दुकान, स्पा और सैलून खोले जाने की इजाजत होगी. साथ ही, ई-कॉमर्स कंपनियां भी गैर-आवश्यक वस्तुएं बेच सकती हैं. कंटेनमेंट जोन, मोहल्ले की इकलौती दुकान, बाजार या मॉल को छोड़ कर शराब की बिक्री की कुछ शर्तों के साथ सभी जोन मे इजाजत होगी.

यह भी पढ़ें-

कई रियायतों के साथ आज से लॉकडाउन-3 की शुरुआत, जानिए- कौन से जोन में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

कोरोना के बीच भारत में आया अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला, असम में 2500 सूअरों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget