एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना से लड़ाई में युवा नेता श्रीनिवास पेश कर रहे हैं मिसाल

मदद अभियान के लिए सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस ने #SOSIYC हैशटैग जारी किया है. इस हैशटैग के अलावा भी यदि कोई यूथ कांग्रेस या श्रीनिवास को टैग कर मदद मांगता है तो उस तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के कारण इलाज से जुड़ी सुविधाओं के लिए भटकते संक्रमित लोगों और उनके परिजनों की तस्वीरें देश भर से सामने आ रही हैं. ऐसे मुश्किल हालात में जरूरतमंदों की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी निजी कोशिशों से मिसाल पेश की है. इन्हीं में से एक अहम नाम है श्रीनिवास बी वी का, जो कांग्रेस के युवा संगठन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

मदद अभियान के लिए सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस ने #SOSIYC हैशटैग जारी किया है. इस हैशटैग के अलावा भी यदि कोई यूथ कांग्रेस या श्रीनिवास को टैग कर मदद मांगता है तो उस तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. दिल्ली स्थित यूथ कांग्रेस के मुख्यालय में एक वॉर रूम बनाया गया है, जहां से सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे लोगों से सम्पर्क किया जाता है. 

कर्नाटक से आने वाले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर देश भर में सैंकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मदद पहुंचा रहे हैं. सोशल मीडिया के अलावा भी लोग फोन पर मदद मांग रहे हैं. श्रीनिवास के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग मदद मांग चुके हैं, इनमें से करीब 5 हजार तक मदद पहुंचाई गई है. ज्यादा लोग प्लाज्मा और रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए भी संपर्क कर रहे हैं. इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती होने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है और लोग मदद मांग रहे हैं.

अहम बात यह है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं. दिल्ली में प्लाज्मा की जरूरत पड़ी तो श्रीनिवास ने छत्तीसगढ़ से अपने राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम को बुला लिया. वहीं जमशेदपुर के एक शख्स की जान बचाने के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन लेकर अपने कार्यकर्ता मनीष को दिल्ली से भेज दिया. 

शुक्रवार को जब हम यूथ कांग्रेस के दफ्तर में मौजूद थे तभी गाजियाबाद से एक शख्स रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए पहुंचे और इंजेक्शन मिलने के बाद बेहद राहत महसूस किया. 

इसी तरह यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर मदद अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन के समय यूथ कांग्रेस ने कई हफ्तों तक जरूरतमंदों तक भोजन, राशन, मास्क आदि पहुंचा कर मदद की थी. एक बार फिर कोरोना से लड़ाई में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका निभा रहा है जिसकी लोग सराहना भी कर रहे हैं.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं...' अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भड़का भारत, जानिए क्या कहा
'बर्दाश्त नहीं...' अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भड़का भारत, जानिए क्या कहा
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget