एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारतीयों को वापस लाने आज रात ईरान रवाना होगा IAF का विशेष विमान C-17 ग्लोबमास्टर

भारतीय एयर फोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर आज रात करीब आठ बजे ईरान के लिए रवाना होगा. हिंडन एयर पोर्ट से ये विमान रवाना होगा. ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान को सोमवार को ईरान भेजा जाएगा ताकि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान रात करीब आठ बजे हिंडन हवाई अड्डे से रवाना होगा. ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं जहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

तीन दिन पहले महान एयरलाइन का एक विमान 300 भारतीयों के स्वाब का नूमना ईरान से लेकर भारत आया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ईरान में रहने वाले भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित करने वाला था. बहरहाल, साजो सामान के मुद्दों के कारण इस योजना को रद्द कर दिया गया.

भारत में कोरोना वायरस के 43 पॉजिटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज बताया कि अब तक भारत में कोरोना वायसर के 43 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में जांच के लिए 46 लैब सक्रिय हैं. अब 30 एयरपोर्ट पर यूनिवर्सल स्कैंनिंग की जा रही है. वे सभी यात्री दो दूसरे देश से आ रहे हैं, उनकी एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है.

पूरी दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्य़ा 110,000 के पार

पूरे विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110000 के पार हो गई है. साथ ही इससे 3800 से अधिक व्यक्तियों की मौत हुई है. यह जानकारी सोमवार को एएफपी की एक गिनती में आई. यह आंकड़ा सोमवार सुबह ईरान द्वारा 600 नये मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद आया. इससे ईरान में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 7000 से पार हो गई.

चीन इससे सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है जहां यह वायरस पिछले साल सबसे पहले सामने आया था. चीन में 80 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं लेकिन विशेषज्ञों ने उम्मीद जतायी है कि चीन में इसका प्रकोप चरम पर पहुंच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget