एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Updates: देश में 562 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, पूरा देश अगले 21 दिनों तक लॉकडाऊन

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे कोरोना वायरस को लेकर उपजे हालात पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से संवाद करेंगे.कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाऊन की घोषणा की.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 562 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इस वायरस ने देश में अब तक 11 लोगों की जान ले ली है. हालांकि करीब 40 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाऊन की घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 89, दिल्ली में 30, यूपी में 33, गुजरात में 33, केरल में 87, पंजाब में 29, राजस्थान में 32, हिमाचल प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 9 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र से भी अच्छी खबर आई है. महाराष्ट्र में 15 मरीज ठीक हो गए हैं. दुनिया भर में अब तक 16500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय देश के प्रमुख स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान आईसीएमआर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अहम बताया है. आईसीएमआर ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के सुझाव का कड़ाई से पालन करने से कोरोना वायरस महामारी से निपटा जा सकता है. आईसीएमआर के मुताबिक ऐसा करने से कुल संभावित मामलों की संख्या 60 प्रतिशत तक कम हो जाएगी. वहीं इस तरह के मामले में सर्वाधिक 89 प्रतिशत की कमी आएगी. पीएम आज करेंगे वाराणसी के लोगों से संवाद पीएम मोदी आज शाम 5 बजे कोरोना वायरस को लेकर उपजे हालात पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. पीएम ने ट्वीट कर कहा था कि अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो नरेन्द्र मोदी एप के कमेंट सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं. कोरोना को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक आज कोरोना को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक आज दोपहर में होगी. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, विदेश मामलों के मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, फार्मा और गृहराज्य मंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक स्वास्थ्य मंत्रालय में होगी. एम्स के डॉक्टरों की चिट्ठी के बाद अमित शाह नेससख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स के डॉक्टरों की चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है. अमित शाह ने पुलिस को इस इस मामले में दोषी मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने खुद एम्स आरडीए को फोन कर बात की और आश्वासन दिया कि तुरंत एक्शन लिया जाएगा. गौरतलब है कि एम्स के आरडीए के डॉक्टरों ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी. एम्स के डॉक्टरों का कहना है जो कुछ डॉक्टर किराए पर रह रहे है उन्हें बड़ी दिक्कत हो रही है क्योंकि मकान मालिक घर खाली करने को कह रहे है. ये पूरे देश में हो रहा हैडॉक्टरों का आरोप है की मकान मालिक ये के कहकर उनको घर खाली करने को कह रहे है की अस्पताल में काम करते है और कोरोना का इलाज कर रहे और वहां से ये अपने साथ कोरोना वायरस साथ ला सकते हैऐसे मकान मालिक और सोसाइटी का कुछ किया जाए जो इस तरह अफ़वा फैला रही और डॉक्टरों को परेशान कर रही है. एम्स के आरडीए चिट्ठी लिखकर मांग की है सरकार इसको लेकर कोई कदम उठाए. कोरोना के कारण एक साल के लिए टला ओलंपिक कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के लिए टल गया है. कोविड-19 के प्रकोप के कारण ओलंपिक के भविष्य पर पहले ही खतरा मंडरा रहा था. ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 के बीच होना था. अब यह 2021 में खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- शासक हत्यारे...
भतीजे अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- 'शासक हत्यारे बन गए'
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget