एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हुई, अबतक 111 लोगों की मौत

आईसीएमआर के मुताबिक कोरोना वायरस के लिए 5 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर किया गया है. 8-9 अप्रैल को 2.5 लाख किट डिलीवर होंगे.दिल्ली में आज से 421 सरकारी स्कूलों में गरीबों को राशन बांटा जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का खतरा दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक, भारत में मामलों की कुल संख्या 4281 हो गई है. जिनमें 3851 सक्रिय मामले हैं. इनमें से 1,445 मामले तबलीगी जमात में शामिल हुए या उनके संपर्क में आए लोगों के हैं. अबतक कोरोना वायरस के 76 प्रतिशत मामले पुरुषों में और 24 प्रतिशत मामले महिलाओं में हैं. देश में COVID-19 से अबतक 109 लोगों की मौत हुई है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना वायरस के मरीजों से जुड़े कुछ आंकड़े भी सामने रखे. उनके मुताबिक, 63 प्रतिशत मौतें 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों में हुई हैं. 30 प्रतिशत मृतकों की उम्र 40 से 60 साल की है और 7 फीसदी पीड़ित 40 साल से कम उम्र के रहे हैं. आईसीएमआर के मुताबिक कोरोना वायरस के लिए 5 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर किया गया है. 8-9 अप्रैल को 2.5 लाख किट डिलीवर होंगे. यहां देखें राज्यवार आंकड़ा

Coronavirus Full Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हुई, अबतक 111 लोगों की मौत

Coronavirus Full Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हुई, अबतक 111 लोगों की मौत

तबलीगी से जुड़े 25 हजार क्वारंटीन

गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात को लेकर अहम जानकारी दी है. मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि 'हमने 25,000 से ज्यादा तबलीगी जमात वर्कर्स और उनके कॉन्टैक्ट्स को क्वारंटीन किया है. हरियाणा के जिन 5 गांवों में वे गए थे, उन्हें सील कर दिया गया है.

राज्यों को फंड, अनाज की सप्लाई

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि राज्यों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन फंड्स से 1100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके थे. 3000 करोड़ रुपये का एडिशनल फंड भी जारी किया गया है. अग्रवाल ने कोरोना वायरस से लड़ाई में भारतीय रेलवे के योगदान की तारीफ की. उन्होंने बताया कि पिछले 13 दिनों में, रेलवे ने 1340 डिब्बों में माल सप्लाई किया है. ट्रेनों के जरिए पूरे देश में 16.94 मीट्रिक टन अनाज ट्रांसपोर्ट किया गया है. 13 राज्यों को 1.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 8 राज्यों को 1.32 लाख मीट्रिक टन चावल अलॉट किया गया है.

राजधानी दिल्ली में सामने आए नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस के 523 केस हैं. अबतक 523 केस में से 330 केस मरकज़ के हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है. दिल्ली सरकार ने 1 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दे दिया है. ये किट शुक्रवार को आ जाएगी. केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को 27,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट आवंटित किए गए हैं.

आज से गरीबों को राशन बांटा जाएगा

दिल्ली में आज से 421 सरकारी स्कूलों में गरीबों को राशन बांटा जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलेगा. दिल्ली सरकार का लक्ष्य 10 लाख लोगों को राशन देना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget