एक्सप्लोरर

COVID-19: 'नो कॉन्टैक्ट' फ़ूड डिलीवरी है सेफ़, पैकेज्ड खाने को लेकर WHO ने जारी की रिपोर्ट

कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है. हाल के दिनों में देखने को मिला है कि फूड डिलीवरी कंपनियां कुछ एहतियात के साथ खाना डिलीवरी कर रही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश-दुनिया में जारी है. पिछले साल दिसंबर के महीने में कोरोना का पहला मामला आने के बाद अब तक करीब 200 देश इससे प्रभावित हुए हैं. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इनमें से सबसे अहम है लॉकडाउन. यानि बेहद जरूरी हो तभी लोगों को घरों से बाहर निकलना है.

लॉकडाउन के ऐसे समय में भी बाहर के खाने का मूड बन जाए ये बेहद स्वाभाविक है. ख़ास बात ये कि अब ये संभव भी है क्यूँकि अगर आपको कुछ अच्छा खाने का मन है तो आप बेझिझक अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट और दुकान से ऑनलाइन खाना मंगा सकते हैं. फ़ूड डिलीवरी से जुड़ी पिछले दिनों कई अफ़वाह सामने आईं लेकिन अब इनपर लगभग ब्रेक सा लग गया है.

पढ़ें- ऑनलाइन खाने की डिलीवरी को लेकर क्या कहता है WHO?

कई लोगों के मन में एक सवाल आज भी उठ सकता है कि फ़ूड डिलीवरी कितनी सुरक्षित है. ऐसे में यहाँ खाना ऑर्डर करने से कुछ बातों को जान लेना बेहतर रहेगा. कंपनियाँ आज फ़ूड डिलीवरी करते हुए No Contact Delivery का ऑप्शन चुनने का विकल्प दे रही हैं ताकि आपके और खाना देने वाले के बीचे किसी तरह का सम्पर्क न हो. अगर ट्रांज़ैक्शन कैश के ज़रिए हो, तो रुपए ऐसी जगह रख दें, जहां से फूड डिलीवरी करने आया व्यक्ति उसे आसानी से ले सके. अपार्टमेंट में रहने वालों को गेट पर ही समान मुहैया करवा दे रहे हैं.

No Contact Delivery है सेफ ऑप्शन

हालाँकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोरोना वायरस फूड पैकेजिंग के जरिए भी फ़ैल सकता है. खाना लेने के बाद अगर ये तरीक़ा अपनाया तो कोई ख़तरा नहीं. ऐसे में, जब भी आप बाहर से खाना ऑर्डर लें, तो खाने के डिब्बे को Sanitizer से साफ करना ना भूलें. खाने को एक साफ बर्तन में निकालें और पैकिंग को फेंक दें. जहां आपने खाने का पैकेट रखा था उस जगह को तुरंत Sanitizer से साफ करें, ताकि आप हर तरह के खतरे को टाल सकें. इसके बाद, अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से साफ़ करें. इसके बाद ही खाना खाएं. घरेलू बर्तन का प्रयोग बेहतर बताया जा रहा है.

डिलीवरी कर रहे व्यक्ति बरत रहे हैं सावधानी

अब ये भी देखने को मिल रहा है कि कुछ ऑनलाइन डिलीवरी देने वाली कंपनियाँ पहले के मुक़ाबले सुरक्षा के पैमानों का अब ज़्यादा ध्यान रख रही हैं. जैसे; साफ-सफाई का, खाने में इस्तेमाल हुई सामग्री से लेकर डिलीवरी तक की साफ-सफाई, सुरक्षा की चीज़ें जैसे मास्क आदि का इस्तेमाल, कॉन्टैक्ट लैस डिलीवरी आदि. साथ ही ऐसा दावा है कि डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों को खास ट्रेनिंग भी दी जा रही है.

बाहर का खाना हुआ ज्यादा सुरक्षित

कोरोना से पैदा हुए हालात के मद्देनज़र इस को फैलने से रोकने के लिए एतिहात बरतना किसी भी रेस्टोरेंट के मालिक से लेकर ग्राहक तक की जिम्मेदारी है, जिसमें खाने की तैयारी भी शामिल है. खाना पहुँचाने वाली कंपनियाँ इन सभी बातों का ध्यान रख पाएँ तभी इसकी रोकथाम संभव है. बाहर के खाने से कोरोना भले ही ना फैले लेकिन ग्राहक और एजेंट दोनों के बीच की सतर्कता इस महामारी को रोकने से बचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget