एक्सप्लोरर

दिल्ली की अदालतों में नहीं होगी गर्मियों की छुट्टी, अभी बर्बाद हो रहे वक़्त की जून में होगी भरपाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में फुल कोर्ट रिफरेंस में तय किया कि अमूमन हर साल जून महीने में जो हाईकोर्ट और निचली अदालतों में छुट्टी होती है वह इस साल नहीं होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन का एलान किया गया. इसकी वजह से सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी दफ्तरों तक और निचली अदालत से लेकर ऊपरी अदालतों तक का कामकाज प्रभावित हुआ है. इसी की भरपाई के लिए अब दिल्ली हाईकोर्ट ने यह तय किया है कि जून महीने में होने वाली छुट्टी के दौरान कोर्ट खुली रहेंगी.

जून में भी होगी दिल्ली की अदालतों में सुनवाई, नहीं होगी कोई छुट्टी दिल्ली हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में फुल कोर्ट रिफरेंस में तय किया कि अमूमन हर साल जून महीने में जो हाईकोर्ट और निचली अदालतों में छुट्टी होती है वह इस साल नहीं होगी, क्योंकि कोरोनावायरस की वजह से हाईकोर्ट से लेकर निचली अदालतें तक सभी फिलहाल बंद हैं. सिर्फ उन्हीं मामलों की सुनवाई हो रही है जो निहायत ही जरूरी हैं और वह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए. इस दौरान जो हजारों मामले कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्टेड यानी सूचीबद्ध थे, उनमें भी अगली तारीख ही दी जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने तय किया है कि ना सिर्फ दिल्ली हाईकोर्ट बल्कि दिल्ली की निचली अदालतें भी जून महीने में छुट्टी ना लेकर काम करेंगी.

क्या है दिल्ली हाइकोर्ट का आदेश जून में कोर्ट खोलने का आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया, "क्योंकि इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक का कामकाज पूरी तरह से बाधित हो गया है. सिर्फ उन्हीं मामलों की सुनवाई हो रही है जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. नए मामले अदालत के सामने दायर भी नहीं हो रहे और साथ ही पुराने मामलों का निपटारा भी नहीं हो पा रहा है. इस सबके चलते पुराने मामले के निपटारे में और ज्यादा देरी हो रही है और इसका सीधा सा खमियाज़ा उठाना पड़ रहा है अदालत में याचिका दायर करने वाले लोगों को. इसी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने जून महीने में अदालती कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है."

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट   Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget