एक्सप्लोरर

दिल्ली पर हावी हो रहा कोरोना, केजरीवाल सरकार के सामने संक्रमण दर को नियंत्रित करने की चुनौती

राष्ट्रीय राजधानी में घटते-बढ़ते संक्रमण दर के बीच दिल्ली के हॉस्पिटल्स में बेड्स की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के तेज़ी से बढ़ते हुए मामलों और मौत के आंकड़ों के साथ संक्रमण दर यानि पॉजिटिविटी रेट भी चिंता का विषय बनी हुई है. नवंबर के महीने में अब तक पॉजिटिविटी रेट लगातार 10 फीसदी से ऊपर बना हुआ है, और 2 बार पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी के पार भी जा चुका है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है. दिल्ली में 7 नवम्बर को सबसे ज़्यादा पॉजिटिविटी थी जो कि 15 फीसदी के करीब थी जो कि धीरे-धीरे कम हो रही है. सत्येंद्र जैन का कहना है कि इसको 1 दिन के अंदर नहीं देखा जा सकता साप्ताहिक पर देखते हैं, अगर साप्ताहिक बेसिस पर बात करें तो 3 से 4 फीसदी का फर्क आया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से मिले आकंडों के मुताबिक 1 नवम्बर से लेकर 8 नवंबर तक के पॉजिटिविटी रेट के आंकड़ो पर नज़र डालें तो 8 नवम्बर को जारी आकंडों के मुताबिक संक्रमण दर 15.26 फीसदी पर पहुंच गई थी.

1 नवंबर- 12.69%

2 नवंबर - 10.91%

3 नवंबर - 11.29%

4 नवंबर - 11.61%

5 नवंबर - 12.84%

6 नवंबर - 12.19%

7 नवंबर - 12.11%

8 नवंबर - 15. 26%

अगर दिवाली के त्योहार के सप्ताह में पॉजिटिविटी दर को देखें तो 13 से 15 नवंबर के बीच संक्रमण दर में उछाल देखने को मिला. 13 नवम्बर को संक्रमण दर 13.80 फीसदी थी, जो 14 नवम्बर को बढ़कर 14.78 फीसदी हो गई और 15 नवंबर को सबसे ज़्यादा पॉजिटिविटी दर 15.33 फीसदी रिकॉर्ड की गई. त्योहार के समय मे बाज़ारो में बढ़ रही भीड़ भी इसके पीछे एक अहम कारण माना जा रहा है.

9 नवंबर - 12.84%

10 नवंबर - 13. 26%

11 नवंबर - 13.40%

12 नवंबर - 11.71%

13 नवंबर - 13.80%

14 नवंबर - 14.78%

15 नवंबर - 15.33%

16 नवंबर - 12.73%

बीते 6 दिनों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो संक्रमण दर में गिरावट देखने को मिली है. 17 नवम्बर को संक्रमण दर 13.04 फीसदी था जो 20 नवंबर को 10.59 फीसदी पर पहुंच गई थी, वहीं 21 नवम्बर को संक्रमण दर 12.90 फीसदी और 22 नवम्बर को 12.29 फीसदी रिकॉर्ड की गई.

17 नवंबर - 13.04%

18 नवंबर - 12.03%

19 नवंबर - 12.09%

20 नवंबर - 10.59%

21 नवंबर - 12.90%

22 नवंबर - 12.29%

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों, संक्रमण दर और कोरोना से बढ़ी मौतों के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को ज़िम्मेदार ठहराया है. एक बयान में सत्येंद्र जैन ने कहा कि पराली के जलने से जो प्रदूषण हुआ था उसकी वजह से केस खराब हुए, जो कोविड पीड़ित थे उनके केस काफी खराब हुए उसकी वजह से डेथ रेट में भी इजाफा हुआ. सत्येंद्र जैन के मुताबिक पिछले तीन-चार दिन से प्रदूषण काफी कम है इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और मौत कम होंगी. विशेषज्ञों ने भी कहा था कि प्रदूषण का प्रभाव कोरोना पर देखने को मिलेगा. उस समय प्रदूषण बहुत ज़्यादा था और उसका फर्क पड़ा था.

घटते-बढ़ते संक्रमण दर के बीच दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है. फ़िलहाल केजरीवाल सरकार के सामने कोरोना की संक्रमण दर को कंट्रोल करने के अलावा गंभीर मरीज़ों के इलाज़ के लिए व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है.

कोरोना काल में दिल्ली में बनाया गया पहला मास्क बैंक, 24 घंटे मिलेगी मुफ्त सेवा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget