एक्सप्लोरर

कोरोना काल में दिल्ली में बनाया गया पहला मास्क बैंक, 24 घंटे मिलेगी मुफ्त सेवा

ये मास्क बैंक 24 घंटे खुला रहता है. कोई भी यहां से न सिर्फ मुफ्त में मास्क ले सकता है बल्कि चाहे तो इसमें डोनेट भी कर सकता है.

नई दिल्ली: पैसों के लेन देन के लिये बैंक तो हम सभी ने देखें हैं लेकिन कोरोना काल में अब मास्क का भी बैंक बनाया जा रहा है. कोरोना संक्रमण से बचने का अब तक का सबसे कारगर उपाय ठीक ढंग से मास्क पहनना ही है. दिल्ली में मास्क न पहनने का जुर्माना भी 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया है. रविवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों ने मास्क वितरण किया तो वहीं अब दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली का पहला 'मास्क बैंक' शुरू किया है.

डोनेट भी कर सकते हैं मास्क

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने दिल्ली का पहला मास्क बैंक अपने आवास 1 लारेंस रोड, तिमारपुर पर बनाया है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की योजना सभी 104 वार्ड्स में इस तरह के बैंक खोलने की है. लोगों को जागरूक करने के लिए 'मास्क ले जाओ ,जुर्माना बचाओ' की टैग लाइन भी दी गई है. खास बात ये भी है कि इस मास्क बैंक से सिर्फ निःशुल्क मास्क ले ही नहीं सकते बल्कि अगर कोई चाहे तो बैंक में मास्क डोनेट भी कर सकता है.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि इस मास्क बैंक के ज़रिये हम मुफ्त में मास्क वितरीत कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से बचाव के साथ-साथ दिल्ली सरकार की ओर से लगाये गए 2000 रुपये के जुर्माने से भी बच सकें. उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुविधा देने की बजाए, दिल्ली सरकार जुर्माना लगाकर उन्हें दंडित कर रही है. जो लोग मास्क खरीद पाने में सक्षम नहीं है या कोई भी यहां से मुफ्त में मास्क ले सकता है.

24 घंटे खुला रहता है ये मास्क बैंक

इसके साथ ही मेयर बताया कि ये मास्क बैंक 24 घंटे खुला रहता है और एक व्यक्ति की डयूटी हर समय यहां लगाई गई है. नागरिकों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड को कवर करते हुए 104 मास्क बैंक प्रत्येक पार्षद के सहयोग से खोले जाएंगे. इनमें कोई भी जरूरतमंद मास्क ले सकता है और दान देने का इच्छुक मास्क दान दे सकता है.

दिल्ली में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. खासकर त्योहारों के समय मे मार्केट में उमड़ी भीड़ के दौरान लोगों की लापरवाही की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं. ऐसे में दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखाते हुए मास्क न पहनने पर जुर्माना बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया था.

दिल्ली: मास्क चेकिंग के दौरान सिविल डिफेंस कर्मचारी के पैर पर शख्स ने चढ़ाई कार, जानें फिर क्या हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget