एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली के AIIMS ने बंद की OPD सर्विस, सीमित संख्या में होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

दिल्ली एम्स ने एक बार फिर ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है. ये फैसला कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लिया गया है. बताया जा रहा है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किये जा सकेंगे.

दिल्ली: देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते देखे जा रहे है. प्रतिदन रिकॉर्ड तोड़ मामलों को देख दिल्ली एम्स ने एक बार फिर ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि, ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जिसके बाद मरीज एम्स में डॉक्टर को दिखवा सकते हैं.

केवल रजिस्ट्रेशन वाले मरीजों को एम्स आने की होगी इजाजत

वहीं, जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सीमा तय की जाएगी. हर विभाग से प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन की सीमा तय करनी होगी और केवल रजिस्ट्रेशन वाले मरीजों को एम्स बुलाया जाएगा. दरअसल, बीते दिन एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके शर्मा ने कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार से एम्स की ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया जाएगा. जिसके बाद केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे.

अगले चार हफ्ते तक बंद रहेंगी ओपीडी- डीके शर्मा

उन्होंने बताया कि कोरोना के लगातार तेजी से आ रहे मामलों को देखते हुए इस तरह का फैसला लिया गया है. डीके शर्मा बोले, ओपीडी को अगले चार हफ्ते बंद रखे जाने का निर्देश जारी हुआ है. वहीं, अगले महीने की स्थिती को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा.

डॉ डीके शर्मा ने बताया कि, हर विभाग में प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा 50 रजिस्ट्रेशन होंगे. उन्होंने बताया कि शाम को चलने वाले विशेष सुपरस्पेश्लिटी क्लिनिक में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है. वहीं, एम्स के निर्देशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, हमें कोरोना को मात देने के लिए नई रणनीतियों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर हम देश भर में लॉकडाउन नहीं लागू कर सकते तो स्थिती को देखते हुए मिनी कंटेनमेंटजोन बनाये जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें.

तस्वीरें: साल के पहले नाइट कर्फ्यू की पहली रात, कैसी दिख रही है दिल्ली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget