एक्सप्लोरर

Coronavirus: जब 235 मरीजों के लिए भगवान बनकर आई दिल्ली पुलिस, जानें पूरा मामला

अस्पताल के लिए ग्रेटर नोएडा से 14000 लीटर और फरीदाबाद से 5500 लीटर लिक्विड ऑक्सिजन लेकर कंटेनर दिल्ली नोएडा और दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर पर जाम में फंसे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस इन कोरोना के मरीजों के लिए भगवान बनकर आई. 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के बाला जी एक्शन अस्पताल में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब वहां भर्ती कोरोना के मरीजों की जान पर बन आई. दरअसल देर रात 235 मरीजों की जान उस वक़्त खतरे में आ गई जब अस्पताल के लिक्विड गैस टैंक में ऑक्सिजन ना के बराबर रह गई. 

दरअसल अस्पताल के लिए ग्रेटर नोएडा से 14000 लीटर और फरीदाबाद से 5500 लीटर लिक्विड ऑक्सिजन लेकर कंटेनर दिल्ली नोएडा और दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर पर जाम में फंसे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस इन कोरोना के मरीजों के लिए भगवान बनकर आई. 

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. आउटर दिल्ली के एडिश्नल डीसीपी सुधांशु धामा ने बताया, "कॉल हॉस्पिटल के जो मेडिकल सुपरिटेंडेंट हैं एक्शन बालाजी के उनके मेडिकल सुपरिटेंडेंट से मिली थी, कि हॉस्पिटल की ऑक्सीजन सप्लाई जो है वह क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गई है. उनके जो 2 कंटेनर हैं, जो लिक्विड ऑक्सीजन कैरी कर रहे हैं 19 हज़ार 500 लीटर ऑक्सीजन बॉर्डर पर फंस गए हैं और ट्रैफिक जाम की वजह से निकल नहीं पा रहे हैं."

 

डीसीपी ने कहा, "एक कंटेनर उस समय तक परी चौक पर था. उसको वहां से भी आने में प्रॉब्लम हो रही थी और दूसरा बदरपुर बॉर्डर से पहले था, तभी हमने यह डिसाइड किया कि एक डेडीकेटेड कॉरिडोर पैसेज प्रोवाइड किया जाए, उसके लिए हमने अपनी ईआरवी और क्यूआरटी टीम को परी चौक से आने वाले कंटेनर के लिए डीएनडी फ्लाईओवर और बदरपुर से आने वाले के लिए बदरपुर हमने डायवर्ट किया. साथ ही साथ हम ट्रैफिक और कंट्रोल रूम से भी कोआर्डिनेशन में थे, जिससे कि उनको क्लियर पैसेज प्रोवाइड किया जा सके. दोनों कंटेनर को दिल्ली पुलिस की गाड़ी द्वारा एक्शन बालाजी हॉस्पिटल तक एस्कॉर्ट किया गया."

इतना ही नहीं ग्रीन कॉरिडोर बनाने के साथ साथ पुलिस आस पास के अस्पतालों से भी संपर्क में थी. ताकि वहां से ऑक्सीजन का इंतजाम किया जा सके. पुलिस की ये मुहिम भी रंग लाई और 4 अस्पतालों से ऑक्सीजन का इंतज़ाम हो गया. सुधांशु धामा ने बताया, "उसी समय 4 हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट के जरिए जो कि भगवान महावीर, महाराजा अग्रसेन, जयपुर गोल्डन और संजय गांधी अस्पताल इनके द्वारा 25 ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने में कामयाब रहे. कॉल हमें 12:15-12:20 बजे के आसपास मिली थी और लगभग 1:50 के आस-पास हम गाड़ियों को हॉस्पिटल तक पहुंचा पाए."

इस तरह ग्रीन कॉरिडोर बना कर दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर मिसाल कायम की और अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों को बचाया गया. 

Rahul Gandhi Corona Positive: राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget