एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते विश्विद्यालयों की परीक्षा रद्द करने की मांग तेज, केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए NSUI का प्रदर्शन

एनएसयूआई ऑनलाइन परीक्षा के भी खिलाफ है, क्योंकि उसके मुताबिक यह प्रक्रिया उन छात्रों को भेदभाव और अलग करती है, जिनके पास उचित इंटरनेट कनेक्शन, लैपटॉप जैसे संसाधन नहीं हैं.

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा सितंबर महीने में परीक्षा आयोजित करने से जुड़े नए दिशा निर्देशों के विरोध में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया. एनएसयूआई समेत कई छात्र संगठन कोरोना महामारी के वक्त परीक्षा आयोजित करने का विरोध कर रहे हैं.

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि जब कोरोना महामारी के कारण संसद को निलंबित कर दिया गया था. अब देश कोरोना के मामले 10 लाख को पार कर चुके हैं, तो छात्रों को परीक्षा देने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है? एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है और छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों के बारे में चिंतित हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से राहत के कोई संकेत नहीं हैं.

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर एनएसयूआई लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है. एनएसयूआई का कहना है कि कोरोना संकट के कारण छात्रों ने भी अपने छात्रावासों और विश्वविद्यालयों को छोड़ दिया है. कई छात्रों के पास अध्ययन सामग्री भी नहीं है, ऐसे में छात्र काफी मानसिक दबाव में हैं और परीक्षा देने की स्थिति में नहीं हैं.

एनएसयूआई ऑनलाइन परीक्षा के भी खिलाफ है, क्योंकि उसके मुताबिक यह प्रक्रिया उन छात्रों को भेदभाव और अलग करती है, जिनके पास उचित इंटरनेट कनेक्शन, लैपटॉप जैसे संसाधन नहीं हैं. इसलिए उसकी मांग है कि छात्रों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण और पदोन्नत किया जाना चाहिए.

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी कांग्रेस ने इस मसले को लेकर ऑनलाइन अभियान चलाया था, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि जब आईआईटी जैसे संस्थान अपने छात्रों को प्रोमोट कर सकते हैं, तो कोविड -19 महामारी के बीच यूजीसी विश्वविद्यालयों के छात्रों को पास क्यों नहीं कर रही?

ये भी पढ़ें: CM ममता का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोलीं- बंगाल के लोग राज्य को चलाएंगे, न कि बाहर के लोग  पायलट की याचिका पर 24 जुलाई को आएगा HC का फैसला, तब तक स्पीकर नहीं कर सकते हैं कार्रवाई 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget