एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का PM मोदी और CM योगी पर निशाना, बोलीं- देश को वैक्सीन निर्यातक से वैक्सीन आयातक बना दिया

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि कप्तान की सीट पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी जी, जिन्होंने टीके के प्रमाणपत्र पर खुद की तस्वीर छपवा दी है, इस आपात स्थिति में नौ दो ग्यारह हो गए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना के टीकों के निर्यात को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह आपात स्थिति में नौ दो ग्यारह हो गए हैं. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम योगी आदित्यनात पर भी हमला बोला. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना से जुड़े आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि उसे स्थिति के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए.

प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज जब भारत कोरोना कहर की चपेट में है, ये देखना कितना पीड़ादायक है कि पिछले 70 साल की सरकारों के प्रयासों पर पानी फेरते हुए आज भारत को वैक्सीन निर्यातक देश से वैक्सीन आयातक देश बना दिया गया है.’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कप्तान की सीट पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी जी, जिन्होंने टीके के प्रमाणपत्र पर खुद की तस्वीर छपवा दी है, इस आपात स्थिति में नौ दो ग्यारह हो गए हैं.’’

बाद में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति बहुत भयावह है. हर तरफ से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी की खबरें आ रही हैं. प्रदेश सरकार का यह धर्म है कि समस्या को बढ़ाने और आंकड़ों को छिपाने के बजाय समस्या को सुलझाने और सच्चाई को सामने लाने का काम करे. आज जो स्थिति बताई जा रही है, वो सही नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ लोग हैं और सिर्फ 85 लाख लोगों को टीका लगा है. न जाने क्यों टीकों का निर्यात कर दिया गया. टीके को लेकर सही से योजना बनाई जानी चाहिए थी.’’

उन्होंने कहा, "लखनऊ और उत्त प्रदेश के कई शहरों में टेस्टिंग पर्याप्त नहीं हो रही है. जो टेस्टिंग हो भी रही है उनका रिजल्ट आने में 3-7 दिन का समय लग रहा है. टेस्ट रिजल्ट न होने के चलते लोगों को अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिल रहा है और इस स्थिति में कई लोग असहाय महसूस कर रहे हैं. कई लोग अपने परिजनों एवं प्रियजनों को खो चुके हैं."

प्रियंका गांधी ने कहा कि टेस्टिंग के दरवाजे खोलिए, संख्या बढ़ाइए, रिजल्ट जल्दी आने की व्यवस्था करिए और टेस्टिंग रिजल्ट न होने पर भी आपात भर्ती का प्रावधान करिए. हर एक जान कीमती है. हर एक जान बचाने की कोशिश जरूरी है.

प्रियंका गांधी ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार से मेरा आह्वान है कि ये आक्रामक होने के बजाय संवेदनशील होने का वक्त है. यूपी से बेड न मिलने, टेस्ट न होने व रिपोर्ट देर से आने, ऑक्सीजन की कमी जैसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं. कृपया अपनी नीति व्यवस्थित और स्पष्ट करिए. स्थिति को क़ाबू में लाइए, इससे पहले कि देर हो जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Politics: विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस को दे दी एकमात्र बची राज्यसभा सीट, आगे की रणनीति पर बढ़ा सस्पेंस
विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस को दे दी एकमात्र बची राज्यसभा सीट, आगे की रणनीति पर बढ़ा सस्पेंस
गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने पर ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किल, एफआईआर दर्ज
गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने पर ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किल, एफआईआर दर्ज
कर्नाटक से कांग्रेस किस-किसको भेजेगी राज्यसभा? खरगे से लेकर पवन खेड़ा तक नाम फाइनल, ये रही पूरी लिस्ट
कर्नाटक से कांग्रेस किस-किसको भेजेगी राज्यसभा? खरगे से लेकर पवन खेड़ा तक नाम फाइनल, ये रही पूरी लिस्ट
'सत्ता में पद चाहने वालों शिवकुमार के पास जाओ और पार्टी के लिए काम करने वाले...', कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद का बड़ा बयान
'सत्ता में पद चाहने वालों शिवकुमार के पास जाओ और पार्टी के लिए काम करने वाले...', कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल! एकनाथ शिंदे की पार्टी ने BJP और उद्धव गुट को दिया झटका
महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल! एकनाथ शिंदे की पार्टी ने BJP और उद्धव गुट को दिया झटका
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget