एक्सप्लोरर

Coronavirus: केंद्रीय टीम ने बंगाल सरकार से कोरोना से होने वाली मौतों का पता लगाने वाली कार्यप्रणाली पर मांगा स्पष्टीकरण

कोरोना वायरस के कारण पश्चिम बंगाल में अब तक 514 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 15 लोगों की मौतें हो गई हैं. वहीं 13 लोग इस वायरस को मात भी दे चुके हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से हुई मौतों को लेकर अब पश्चिम बंगाल प्रशासन और केंद्र से गई टीम आमने-सामने आ गई है. इस विवाद का कारण बताया गया है कि पश्चिम बंगाल प्रशासन ने केंद्र की टीम से कहा कि यदि किसी कोरोना पेशेंट की मौत रोड एक्सीडेंट से होती है तो मौत की कैटेगरी में रोड एक्सीडेंट दिखाया जाता है. केंद्रीय टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार की इस राय से असहमति जाहिर की और पत्र लिखकर उनसे कुछ और स्पष्टीकरण मांगे हैं.

केंद्र से पश्चिम बंगाल भेजी गई केंद्रीय टीम के अध्यक्ष और भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव अपूर्व चंद्रा ने इस बात को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कोरोना से हुई मौतों को लेकर जो स्पष्टीकरण दिया है उससे केंद्रीय टीम पूरी तरह से सहमत नहीं है और इस बाबत केंद्रीय टीम ने 22 अप्रैल 2020 को जो पत्र पश्चिम बंगाल प्रशासन को दिया था उसी के एक पैरा के तहत वह कुछ और स्पष्टीकरण चाहती है.

कमेटी ने पश्चिम बंगाल प्रशासन से पूछा है कि...

  • कोविड-19 पेशेंट की मौत अगर किसी अन्य कारण से होती है तो उसके लिए क्या डॉक्टरों का कोई पैनल बनाया गया है.
  • ऐसी सभी पेशेंट का रिकॉर्ड मुहैया करवाया जाए जो कोविड-19 थे लेकिन उनकी मौत किसी अन्य कारण की वजह से हुई है.
  • बनाई गई कमेटी ने कितने दिन में अपना निर्णय लिया है.
  • क्या ऐसी कमेटी को बनाने के लिए आईसीएमआर की गाइडलाइंस का पालन किया गया है या नहीं.

 इसके पहले भी केंद्रीय कमेटी ने पश्चिम बंगाल प्रशासन से इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि पश्चिम बंगाल प्रशासन केंद्रीय कमेटी को पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है. केंद्रीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने कड़ा पत्र पश्चिम बंगाल प्रशासन को भेजा था जिसके जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि केंद्रीय कमेटी उनकी बिना जानकारी के आई थी लेकिन वे लोग पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं.

इसके बाद यह माना जा रहा था कि केंद्रीय कमेटी और पश्चिम बंगाल प्रशासन दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन अब एक बार फिर कोरोना से हुई मौत को लेकर केंद्रीय कमेटी और पश्चिम बंगाल प्रशासन आमने-सामने खड़े हो गए हैं.

पूरा देश COVID 19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, कांग्रेस मोदी सरकार से लड़ रही है- बीजेपी Coronavirus: आरपीएफ के 9 जवान पाए गए कोविड-19 पॉज़िटिव, कुल 28 जवानों का हुआ था टेस्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget