एक्सप्लोरर

Corona In India: भारत में पिछले 24 घंटे में एक की मौत, घटकर 3428 हुए एक्टिव केस, पढ़ें देश में कोरोना का पूरा अपडेट

Coronavirus Cases Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना को लेकर बैठक करेंगे.

Coronavirus News Update: भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 196 नए मामले दर्ज किए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. एक्टिव केस मामूली रूप से घटकर 3,428 हो गए. कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,77,302) पहुंच गई है. 

देश में कोरोना से अबतक 5 लाख 30 हजार 695 लोगों की जान जा चुकी है. डेली पॉजिटिव रेट 0.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि वीकली पॉजिटिव रेट 0.16 प्रतिशत आंकी गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड का पता लगाने के लिए 35,173 लोगों की टेस्टिंग हुई हैं. इनमें सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है. 

डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज 

देश में अब तक कुल कोरोना से रिकवर हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,179 हो गई, जबकि डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.05 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. 

एक और हाई लेवल मीटिंग आज 

देश में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार लगातार तैयारियां कर रही हैं. इसी के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस बात की जानकारी दी. 

आज कोरोना मामलों में कमी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबित इससे पहले दिन कोरोना के 221 मामले दर्ज किए गए थे. पिछले 24 घंटे में मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है. हालांकि, देश में लगातार कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर भी लगातार विदेश से यात्रा कर लौट रहे लोगों की रैंडम कोविड जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली एयरपोर्ट से भारत के लिए राहत की खबर! रैंडम कोविड टेस्टिंग में सिर्फ 0.5 फीसदी से भी कम लोग कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget