एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5476 केस दर्ज, 158 लोगों की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत हो गई. कल 5 हजार 921 मामले और 289 मौतें दर्ज की गई थीं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 5 हजार 921 मामले और 289 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 59 हजार 442 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 59 हजार 442 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 36 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार 475 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में 274 नए मामले सामने आए, किसी भी मरीज की मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 274 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में मृतक संख्या 26,134 पर स्थिर है. दिल्ली में कोविड-19 के 274 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,463 हो गई. बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कोविड​​​​-19 की 47,652 जांच की गई थी. दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 10,747 बिस्तर हैं और इनमें से 120 पर मरीज भर्ती हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5476 केस दर्ज, 158 लोगों की मौत

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 26 लाख 19 हजार 778 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 83 लाख 79 हजार 249 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,06,20,729) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Operation Ganga: 11 मार्च तक 100 उड़ानों से लौटेंगे भारतीय, सुमी इलाके में अब भी फंसे हैं कई छात्र

PM Modi in Pune: आज पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget