एक्सप्लोरर

PM Modi in Pune: आज पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi in Pune: पीएम मोदी कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे. पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है.

PM Modi in Pune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे जाएंगे और पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे. साथ ही  कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा वह आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और  सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत भी करेंगे.

पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे. यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है.

परियोजना के लिए खर्च होंगे 11,400 करोड़ रुपये

इसके बाद 11.30 बजे पीएम मोदी पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है. पीएम मोदी की ओर से परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी. प्रधानमंत्री कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे. पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है. मोदी गरवारे मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे.

मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे पीएम

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे. नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा, इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे. मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से "वन सिटी वन ऑपरेटर" की अवधारणा पर लागू किया जाएगा. परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी

प्रधानमंत्री 100 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा. कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम मोदी इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों के निकालने के मुद्दे पर की चर्चा

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022: दूसरे दिन कौन-कौन होंगे खास मेहमान, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget