एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटों में 11 हजार 499 केस दर्ज, 255 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई. कल 13 हजार 166 मामले दर्ज किए गए थे.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 13 हजार 166 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले 12.6 फीसदी घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 1 लाख 21 हजार 881 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 21 हजार 888 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 481 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार 482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में फरवरी तक ओमिक्रोन के कारण 191 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों से इस साल 22 फरवरी तक लिये गये नमूनों में 80 प्रतिशत में ओमीक्रोन स्वरूप पाया गया है. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. मृतकों से एत्रक किये गये 239 नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि उनमें से 191 में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप थे. शेष 48 (20 प्रतिशत) नमूनों में डेल्टा सहित कोरोना वायरस के अन्य स्वरूप पाये गये.

13 जनवरी को आए थे सबसे अधिक मामले

डेल्टा स्वरूप पिछले साल अप्रैल और मई में महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार रहा था. आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस साल 22 फरवरी तक जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं में कुल 626 नमूनों के विश्लेषण में 92 में ओमीक्रोन स्वरूप पाये गये. कुल नमूनों में दो प्रतिशत में डेल्टा स्वरूप और छह प्रतिशत अन्य स्वरूप पाये गये. दिल्ली में कोविड के मामले 13 जनवरी को 28,867 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से घट रहे हैं.

अबतक करीब 177 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 28 लाख 29 हजार 582 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 177 करोड़ 17 लाख 68 हजार 379 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.98 करोड़ से ज्यादा (1,98,63,260) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: UNSC में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भारत ने नहीं डाले वोट, हिंसा का किया विरोध

यूक्रेन में रूसी हमलों का तीसरा दिन, पुतिन बोले- यूक्रेन को बचाना है तो तख्ता पलट करे फौज, लेकिन जेलेंस्की ने नहीं डाले हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget