एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना का कहर, अब तक 197 कैदी हुए संक्रमित, 7 की मौत 

जेल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल 46 जेल हैं. कोरोना के चलते पिछले साल कई कैदियों को छोड़ा भी गया था और अब दूसरी कोविड की लहर ने और भी डरा दिया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है. रोजाना रिकॉर्ड आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसी बीच अब महाराष्ट्र की जेलों से भी ऐसे आंकड़े आए हैं, जिससे जेल प्रशासन की नींद उड़ गई है. 19 अप्रैल तक के आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र की जेलों में 197 कैदियों कोरोना से संक्रांति हुए हैं, जिसमें से 7 कैदियों की मौत हो गई है.

ये तो रही कैदियों की बात पर उनकी देखरेख करने वाले जेल के कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं. आंकड़ों में पता चला है कि 94 से ज्यादा जेल के कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8 कर्मचारियों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है.

जेल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल 46 जेल हैं. कोरोना के चलते पिछले साल कई कैदियों को छोड़ा भी गया था और अब दूसरी कोविड की लहर ने और भी डरा दिया है.

पुणे के यरवडा जेल में सबसे ज़्यादा 36 कोरोना पॉजिटिव कैदी हैं, जबकि 14 जेल स्टॉफ पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंबई से सटे कल्याण आधारवाड़ी जेल में 31 कैदी और 1 जेल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कोल्हापुर जेल में भी 28 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

मुंबई की जेलों में इस वक्त 2 कैदी और 4 जेल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हैं. ठाणे जेल में 21 कैदी और 3 जेल स्टॉफ कोरोना संक्रमित हैं और नवी मुंबई के तलोजा जेल में 3 जेल स्टाफ कोरोना की चपेट में हैं.

महाराष्ट्र की जेलों में अपनी क्षमता से लगभग दोगुने से ज़्यादा कैदियों को रखा गया है. मुंबई के बीचों बीच बने आर्थर रोड जेल में 804 कैदियों की क्षमता है, जबकि वहां 2834 कैदी इस वक्त बंद हैं. ठाणे जेल की क्षमता 1105 कैदियों की है, जहां 3758 कैदी बंद हैं.

नवी मुम्बई के तलोजा जेल में इस वक्त मनसुख हिरेण हत्या और एंटीलिया कांड से जुड़े आरोपी सचिन वाझे और रियाजुद्दीन काजी जैसे आरोपी बंद हैं. इस जेल की क्षमता 2124 कैदियों की है, लेकिन वहां 3353 कैदी बंद हैं.

अगर हम महाराष्ट्र की कुल 46 जेलों की बात करें तो इनकी कुल क्षमता 23,217 कैदियों को बंदी बनाये रखने की है, लेकिन इस वक्त इन तमाम जेलों के 34,422 कैदी बंद हैं. इनमें से अधिकतर कैदी वो हैं, जिनका अलग अलग मामलो में ट्रायल चल रहा है, कुछ की तो सज़ा भी पूरी हो चुकी है.

Rahul Gandhi Corona Positive: राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget