एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: तीसरे दिन लगातार घटे कोरोना केस, अब करीब 6 हजार आए नए मामले, पढ़ें राज्यों का अपडेट

Coronavirus Cases: कुछ राज्यों में कोरोना मामले अब भी डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 689 नए केस सामने आए हैं. केरल में 9 लोगों की जान गई.

Coronavirus Cases: भारत में अब कोरोना वायरस की रफ्तार थमने लगी है. पिछले तीन दिनों से संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. 25 अप्रैल को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 660 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. वहीं 9 हजार 213 लोगों ने कोरोना को मात दी यानि कि ठीक हो गए. इसी के साथ अब भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 63 हजार 380 हो गई है.

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते हुए मामले लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे. यहां तक कि प्रशासन भी अलर्ट हो गया था और लोगों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की थी लेकिन अब कोरोना अपने पांव समेटने लगा है और धीरे-धीरे घटने लगे हैं.

दिल्ली-केरल में स्थिति गंभीर
देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले अब भी डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 689 नए केस सामने आए हैं. तीन लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गवाई है. जबकि संक्रमण दर 29.42 प्रतिशत रही. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोविड के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,34,061 हो गई और तीन मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,600 हो गई है. केरल में कोरोना का कहर जारी है. यहां पिछले 24 घंटे में केरल में नौ लोगों की जान गई है.

रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 25 अप्रैल को कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई. वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. 4,43,11,078 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है. मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई. बीते दिन कोरोना के 6,660 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें:

IIM से पढ़ाई, पूर्व आईपीएस...,भेद पाया लक्ष्य तो साबित हो जाएगा बीजेपी का सबसे बड़ा रणनीतिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Monsoon Update:मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget