एक्सप्लोरर

असम में बढ़ता कोरोना का खतरा, सरकार ने इन सात ज़िलों में लगाया पूर्ण लॉकडाउन

असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य के सात ज़िलों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

कोलकाता: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए असम सरकार ने राज्य के सात ज़िलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. सरकार ने गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, विश्वनाथ और मोरीगांव में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. इन ज़िलों में सात जुलाई से लॉकडाउन की पाबंदियां लागू हो जाएंगी, जो अगले आदेश तक जारी रहेंगी. 

आपको बता दें कि इन ज़िलों में संक्रमण दर काफी ऊंचा है, जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है. यहां चौबीसों घंटे कर्फ्यू रहेगा. पिछले कुछ दिनों में सात जिलों में संक्रमण दर 2.68 प्रतिशत से 5.64 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई. उच्च संक्रमण दर वाले इन जिलों में सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, रेस्तरां और अन्य भोजनालय, कोल्ड स्टोरेज और गोदाम अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशब महंत ने कहा कि धुबरी, कामरूप मेट्रो, दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ, चराइदेव और हैलाकांडी में भी कर्फ्यू शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा, जहां कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ है.

उन्होंने कहा कि इन जिलों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम चार बजे तक संचालित करने की अनुमति होगी. सभी अंतर-जिला यात्री परिवहन सेवाएं निलंबित रहेंगी. सरकार ने उन जिलों में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो निरूद्ध क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जबकि अन्य स्थानों पर विवाह और अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में 10 लोगों तक की अनुमति है.

मध्यम सकारात्मकता दर वाले शिवसागर, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, नलबाड़ी, बक्सा, बजली, कामरूप, दरंग, नगांव, होजई, तिनसुकिया, धेमाजी, कछार, करीमगंज और कार्बी आंगलोंग में दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों को एक सप्ताह तक के लिए कड़ी निगरानी में रखा गया है.

जिलों में सभी सार्वजनिक और निजी परिवहन की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, माल की आवाजाही जारी रहेगी. सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और वाहनों की आवाजाही के लिए सम-विषम फॉर्मूला जैसे अन्य प्रतिबंध लागू रहेंगे. इसके अलावा सभी अंतर-जिला यात्री परिवहन सेवाएं और अन्य जिलों से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही निलंबित रहेगी.

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार को असम में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 5,19,834 हो गए. सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2640 नए मामले आए और 31 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 4,683 तक पहुंच गई.

बता दें कि गोलाघाट जिले में सबसे अधिक 333 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद सोनितपुर में 233, कामरूप मेट्रोपॉलिटन में 197 और जोरहाट 151 केस सामने आए. कोरोना से डिब्रूगढ़ में पांच, गोलाघाट में चार, जोरहाट और सोनितपुर में तीन-तीन, कछार, धुबरी, हैलाकांडी और होजई में दो-दो और चराइदेव, चिरांग, करीमगंज, कोकराझार, मोरीगांव, नलबाड़ी, शिवसागर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

Khela Hobe Diwas in Bengal: सीएम ममता बनर्जी का एलान, पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा 'खेला होबे दिवस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget