एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर नीति आयोग के सदस्य की चेतावनी, बोले- बद से बदतर हो रही स्थिति, पहले की तरह ऐहतियात बरतें लोग

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के जिन 10 ज़िलों में सबसे ज़्यादा मामले आए हैं उनमें पुणे, मुम्बई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नांदेड़, दिल्ली, बंगलुरू शहरी और अहमदनगर शामिल हैं. इनमें सबसे ज़्यादा 8 ज़िले महाराष्ट्र से हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले फिर से लगातार बढ़ने लगे हैं. पिछले करीब डेढ़ महीने में संक्रमण की दर में बढोतरी देखी जा रही है. दोबारा हो रही इस बढोतरी पर सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. नीति आयोग के सदस्य और खुद पेशे से चिकित्सक डॉ वी के पॉल ने लोगों को आने वाले सम्भावित ख़तरे से आगाह किया है. कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डॉ पॉल ने कहा कि कोरोना के हालात बद से बदतर हालत में बदलते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये बेहद चिंता का विषय है.

डॉ पॉल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए पहले की तरह ऐहतियात बरतने की ज़रूरत है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हालात और ख़राब हो सकते हैं. डॉ पॉल ने साफ साफ कहा कि अभी कोरोना के मामले भले ही कुछ ही राज्यों में बढ़ रहे हैं, लेकिन ऐहतियात नहीं बरता गया तो ख़तरा पूरे देश के लिए हो सकता है.

प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के जिन 10 ज़िलों में सबसे ज़्यादा मामले आए हैं उनमें पुणे, मुम्बई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नांदेड़, दिल्ली, बंगलुरू शहरी और अहमदनगर शामिल हैं. इनमें सबसे ज़्यादा 8 ज़िले महाराष्ट्र से हैं.

पिछले हफ़्ते कोरोना पॉजिटिविटी दर की साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 5.65% रही, हालांकि कुछ राज्यों में ये आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रहा.

जबकि महाराष्ट्र : 23% पंजाब : 8.82% छत्तीसगढ़ : 8% मध्य प्रदेश : 7.82% तमिलनाडु : 2.50% कर्नाटक : 2.45% गुजरात : 2.2% दिल्ली : 2.04%

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, इन 10 ज़िलों में हैं संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget