एक्सप्लोरर

Covid-19: कोरोना केस बढ़ने के पीछे हो सकता है XBB.1.16 वेरिएंट, लेकिन...मामलों में उछाल पर बोले रणदीप गुलेरिया

Variant XBB.1.16: गुलेरिया ने कहा कि जब तक वायरस के वेरिएंट से गंभीर बीमारी या मौत का खतरा नहीं है, तब तक ठीक है, क्योंकि आबादी को हल्की बीमारी से प्रतिरोधक क्षमता मिलती है.

Corona Virus New Variant: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने बुधवार (22 मार्च) को कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 इस समय संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे गंभीर बीमारी या मौत का खतरा नहीं है. गुलेरिया ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘नये स्वरूप आते रहेंगे, क्योंकि समय के साथ वायरस का नया रूप आता रहता है और XBB.1.16 एक तरह से इस समूह का नया सदस्य है.’’

राष्ट्रीय कोविड कार्यबल के सदस्य रहे गुलेरिया ने कहा, ‘‘जब तक वायरस के इन स्वरूपों से गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति और मृत्यु का खतरा नहीं है, तब तक ठीक है, क्योंकि आबादी को हल्की बीमारी से कुछ हद तक प्रतिरोधक क्षमता मिलती है.’’ गुलेरिया ने यह बात ऐसे समय में की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश में कोविड के हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 138 दिन में सबसे अधिक हैं, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है.

'वायरस काफी हद तक स्थिर हो गया है'

डॉ गुलेरिया के अनुसार, वायरस समय के साथ बदलता है और यह कोविड और इन्फ्लुएंजा दोनों के साथ ही होता है. उन्होंने कहा, ‘‘ हम याद करें कि जब कोविड का प्रकोप शुरू हुआ था तो यह अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमीक्रोन स्वरूपों के साथ हुआ था. इस तरह वायरस बदलता गया. सौभाग्य से, हम पिछले एक साल पर नजर डालें तो ऐसे वेरिएंट सामने आए जो ओमीक्रोन के ही सब-वेरिएंट हैं. इसलिए लगता है कि वायरस कुछ हद तक स्थिर हो गया है और अतीत की तरह तेजी से नहीं बदल रहा है.’’

नई लहर आने की आशंका कम

क्या नया वेरिएंट एक्सबीबी.1.16 में अगले कुछ दिन में कोविड के मामलों की नई लहर लाने की क्षमता है, इस प्रश्न पर गुलेरिया ने कहा, ‘‘आप मामलों में वृद्धि देख सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि ये सामने ही नहीं आएं क्योंकि शुरू में लोग बहुत सतर्क थे और खुद जाकर जांच कराते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब बुखार-सर्दी-खांसी के लक्षणों के बाद भी अधिकतर लोग जांच नहीं करा रहे. कुछ लोग रैपिड एंटीजन जांच करा लेते हैं और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी वे इसके बारे में नहीं बताते.’’ डॉ गुलेरिया ने सलाह दी है कि जांच में पॉजिटिव आने वाले लोगों को जानकारी देनी चाहिए जिससे सरकार को मामलों की वास्तविक संख्या जानने में और उस हिसाब से रणनीति बनाने में मदद मिले.

ये भी पढ़ें

Padma Awards 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा और कुमार मंगलम बिरला समेत इन हस्तियों को राष्ट्रपति से मिले पद्म पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget