एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: 11 बजे की जगह 2 बजे होगी दोनों सदनों की बैठक, संसद सत्र आज ही खत्म करने पर हो सकता है फैसला

कोरोना वायरस के मद्देनजर 11 बजे की जगह 2 बजे से आज संसद के दोनों सदनों की बठक होगी. वहीं आज, संसद सत्र खत्म करने पर भी फैसला हो सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनज़र आज देश में संसद सत्र कत्म करने का फैसला लिया जा सकता है. राजधानी दिल्ली में इस वक्त लॉकडाउन है और यह लॉकडाउन फिलहाल 31 मार्च तक के लिए लगाया गया है. अब दिल्ली में लॉकडाउन के बीच आज सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे से संसद के दोनों सदनों में बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इसी बैठक में संसद सत्र आज ही खत्म करने पर सरकार विचार कर सकती है.

बता दें कि कोरोना वायरस के ख़तरे के मद्देनज़र देशव्यापी बन्द के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ऐसी स्थिति में संसद का मौजूदा बजट सत्र जल्द खत्म हो जाएगा. पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि संसद सत्र को पहले खत्म करने से देश में लोगों को घबराहट हो सकती है. इसी कारण पहले इसे खत्म नहीं किया गया.

अब कोरोना का प्रकोप देश पर लगातार बढ़ता जा रहा है. अब बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार संसद का सत्र जल्दी ही खत्म करने पर विचार कर सकती है. आज जब संसद सत्र की कार्यवाही फिर शुरू होगी तो संसद में शिवसेना, टीएमसी, एनसीपी और समाजवादी पार्टी के सांसद मौजूद नहीं रहेंगे. इन तीनों पार्टियों ने अपने सांसदों से संसद नहीं जाने को कहा है.

यहां ये बता दें कि आज संसद के बज़ट सत्र में लोकसभा में वित्त विधेयक पारित करवाया जाएगा. बजट में सरकार की ओर से पेश किए गए टैक्स से जुड़े प्रस्तावों पर संसद की मुहर के लिए वित्त विधेयक पारित करवाया जाता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष 2019-20 को आगे बढ़ाने पर भी कोई फैसला करेगी?

वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे शुरु होगी. देश में घरेलू उड़ाने बेहद कम होने और ट्रेनें रद्द होने के कारण आवागमन के बेहद सीमित साधन बचे है. ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में गये सांसद दिल्ली नहीं लौट पाएंगे. नतीजा बहुत कम संख्या में सांसदों की उपस्थिति संसद में दर्ज होगी. अभी तक राज्यसभा का कोई एजेंडा तैयार नहीं है. लिहाजा कयास यही लगाये जा रहे है कि उपस्थित सांसदों के बीच चर्चा कोरोना संकट को लेकर ही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget