एक्सप्लोरर

देश में अब तक 75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगी, जानें- पूरी आबादी को टीका देने में अभी कितना वक्त लगेगा?

वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने के साथ ही अगस्त के आखिरी हफ्ते से टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई. सितंबर में रोजाना औसत 74 लाख लोगों को डोज़ दिए गए जबकि अगस्त महीने में औसतन 59 लाख डोज़ ही रोजाना लग रहे थे.

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. देश भर में अब तक 75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ दिए जा चुके हैं. आबादी के हिसाब से बात करें तो देश की करीब 44 प्रतिशत आबादी को कम से कम एक डोज़ लग चुका है. 

वहीं करीब 14 प्रतिशत को दोनों डोज़ लग चुके हैं. 18 साल से ऊपर की आबादी के हिसाब से देखें को 94 करोड़ में से 60% आबादी को कम से कम एक डोज़ लग चुका है. वहीं करीब 19 प्रतिशत को दोनों डोज़ लग चुके हैं. 

वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने के साथ ही अगस्त के आखिरी हफ्ते से टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई. सितंबर में रोजाना औसत 74 लाख लोगों को डोज़ दिए गए जबकि अगस्त महीने में औसतन 59 लाख डोज़ ही रोजाना लग रहे थे.

27 अगस्त के बाद से देश में तीन बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है. एक दिन में सबसे ज्यादा डोज़ की बात करें तो 31 अगस्त को एक करोड़ चालीस लाख डोज़ दिए गए. अब तक, छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, दादरा और नगर हवेली, लद्दाख और लक्षद्वीप में पूरी वयस्क आबादी को कम से कम एक डोज़ दी जा चुकी है.

पूरी वयस्क आबादी को कब तक मिल जाएगी वैक्सीन की पहली डोज़?
देश में 18 साल से ऊपर टीकाकरण के योग्य करीब 94 करोड़ की जनसंख्या है. अब तक 75 करोड़ आबादी को एक डोज़ दी जा चुकी है. औसतन अगर 75 लाख डोज़ दिए जाते हैं तो बची हुई 19 करोड़ जनसंख्या को एक डोज़ देने में 25 दिन और लगेंगे. यानी अक्टूबर के मध्य तक देश की पूरी आबादी को टीके का एक डोज़ मिल जाएगा. देश में जैसे टीकाकरण की अवधि बढ़ रही है वैसे वैसे रफ्तार में तेजी आ रही है.

ये भी पढ़ें-
अलीगढ़: परपोते की मांग- राजा महेंद्र प्रताप को मिले भारत रत्न, उनके नाम पर विश्वविद्यालय बनना सम्मान की बात

Ola के इस प्लांट में महिलाओं के पास होगी पूरी जिम्मेदारी, होंगी 10 हजार भर्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget