एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज इन तीन जगहों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, यहां है पूरी जानकारी

केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन पूरा हो जाए, ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके.

नई दिल्ली: आज देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा. ऐसे में दिल्ली में होने वाले कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिए तीन जगहों का चयन किया गया है.

दरअसल केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन पूरा हो जाए, ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके.

दिल्ली में कहां कहां होगा ड्राई रन दिल्ली में तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन करने की योजना बनाई गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका का वेंकटेश्वर अस्पताल दिल्ली में तीन स्थान हैं, जिनका चुनाव ड्राई रन के लिए किया गया है."

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, तीन चयनित जगहों पर कोविड टीकाकरण के लिए होने वाले ड्राई रन के वास्ते शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस किया गया. ये तीन स्थान एक शाहदरा जिले में, एक दक्षिण पश्चिम जिले में और एक मध्य जिले में है.

दिल्ली में शुक्रवार को आए कोरोना के 585 मामले दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 585 नए मामले सामने आए और 21 संक्रमितों की मौत हो गई. अब कुल मामले बढ़कर 6 लाख 25 हज़ार 954 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 10 हजार 557 हो गई है.

बुलेटिन के मुताबिक साल के आखिरी 31 दिसंबर को 80 हज़ार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी. दिल्ली में संक्रमित होने की दर कम हो कर 0.73 फीसदी रह गई है. बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 5,358 थी.

ये भी पढ़ें:

किसानों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कृषि मंत्री बोले- उम्मीद है अगली बैठक का नतीजा खेती-किसानी के हित में होगा 

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी को मिल सकता है कैबिनेट रैंक, बनाए जा सकते हैं JCI के चेयरमैन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget