एक्सप्लोरर

देश में फिर से पैर पसार रहा है Corona, एक्टिव केस में 73.46 फीसदी छह राज्यों में

Corona In India: राज्यों के वीकली कोरोना (corona) केस पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 2.01% थी जो अब बढ़कर 11% हो गई है.

Coronavirus In India: भारत (India) में कोरोना (Corona) एक बार फिर पैर पसार रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक पिछले 8 दिनों में कोरोना (Covid) के मामलों में 6.3 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है. वहीं केस के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है. वहीं देश के कुल एक्टिव केस में से 73.46% सिर्फ छह राज्यों में है.

एक हफ्ते में भारत मे कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई. इसका एक कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन है खासकर शहरी क्षेत्र में. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में दिसंबर के बाद से लगातार कोरोना संक्रमण मामलों और केस पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी हुई है. जिसकी वजह से देश मे एक्टिव केस की संख्या 2,14,004 हो गई है और केस पॉजिटिविटी 2.6% है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 6 राज्यों में 10 हज़ार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इन राज्यों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है. वहीं 2 राज्यों में 5 से 10 हज़ार एक्टिव केस हैं. जबकि, 28 राज्यों में पांच हज़ार से कम एक्टिव केस है. इन 6 राज्यों में भारत के कुल एक्टिव केस का 73.46% केस है. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में है. 

अलग-अलग राज्यों में एक्टिव केस

- महाराष्ट्र में जहां एक हफ्ते पहले 15,179 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 70,005 एक्टिव केस है. ये कुल एक्टिव केस का 32.71% है.

- पश्चिम बंगाल में एक हफ्ते पहले 7,457 एक्टिव केस थे जो 5 जनवरी को बढ़कर 25,475 हो गए. ये कुल एक्टिव केस का 11.90% है

- केरल में एक हफ्ते पहले 21,086 एक्टिव केस थे जो पांच जनवरी को बढ़कर 20,877 हो गए, ये कुल एक्टिव केस का 9.76% है.

- दिल्ली में एक हफ्ते पहले 1,612 एक्टिव केस थे जो अब 14,889 हो गए है और ये कुल एक्टिव केस का 6.96% है.

- कर्नाटक में एक हफ्ते पहले 7,485 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 13,561 हो गए है और ये कुल एक्टिव केस का 6.34% है

- तमिलनाडु में भी एक हफ्ते पहले 6,537 एक्टिव केस थे जो बढक़र 12,412 हो गए है जो कुल एक्टिव केस का 5.80% है.

वीकली पॉजिटिविटी रेट

- महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 2.01% थी जो अब बढ़कर 11% हो गई है.

- पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 2.23% थी जो अब बढ़कर 16.5% हो गई है.

- दिल्ली में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.70% थी जो अब बढ़कर 6.18% हो गई है.

- केरल में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 5.05% थी जो अब बढ़कर 5.32% हो गई है.

- तमिलनाडु में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.68% थी जो अब बढ़कर 2.51% हो गई है.

- कर्नाटक में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.45% थी जो अब बढ़कर 1.70% हो गई है.

- झारखंड में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.42% थी जो अब बढ़कर 3.69% हो गई है.

- गुजरात में पिछले हफ्ते वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.41% थी जो अब बढ़कर 2.20% हो गई है.

यानी पिछले एक हफ्ते में भारत मे कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई. इसका एक कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन है खासकर शहरी क्षेत्र में.

भारत मे अब तक 3 करोड़ 50 लाख 18 हज़ार 358 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है. जिसमें से 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है. जबकि 4,82,551 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. भारत मे संक्रमण से ठीक होने की दर 98.01% है जबकि मृत्यु दर 1.38% है.

Srinagar में भारी Snowfall के कारण कई उड़ानें रद्द, सड़क मार्ग को लेकर अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

UP Election 2022: चुनाव यात्रा में जानें सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर का मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget